बाजार

शेयर बाजार में अगले हफ्ते बरसेगा पैसा! वेदांता और कैस्ट्रॉल समेत ये 7 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंड

अगले हफ्ते शेयर बाजार में कैस्ट्रॉल, वेदांता और एंजेल वन जैसी सात दिग्गज कंपनियां डिविडेंड दे रही हैं। कमाई के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट का ध्यान रखना होगा

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- March 21, 2026 | 1:48 PM IST

अगले हफ्ते शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। जिन निवेशकों के पास इन कंपनियों के शेयर तय तारीख तक होंगे, उन्हें इसका फायदा मिलेगा। इस लिस्ट में तेल, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और ब्रोकिंग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं, जो अलग-अलग तारीखों पर डिविडेंड देने वाली हैं।

सबसे पहले बात करते हैं कैस्ट्रॉल इंडिया लिमिटेड (Castrol India Ltd) की। कैस्ट्रॉल इंडिया लिमिटेड के शेयर 23 मार्च 2026 को एक्स-डेट पर जाएंगे और उसी दिन रिकॉर्ड डेट भी है। कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के तौर पर 5.25 रुपये प्रति शेयर देने का ऐलान किया है। यह ऑयल और लुब्रिकेंट सेक्टर की जानी-मानी कंपनी है।

इसी दिन यानी 23 मार्च 2026 को इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (India Glycols Ltd) भी एक्स-डेट पर होगी। कंपनी अपने निवेशकों को 7.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी 23 मार्च ही तय की गई है।

तीसरी कंपनी पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Power Finance Corporation Ltd) है, जो पावर सेक्टर को फाइनेंस देती है। यह कंपनी भी 23 मार्च 2026 को एक्स-डेट पर जाएगी और रिकॉर्ड डेट भी यही है। कंपनी ने 3.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

Also Read: ईरान तनाव से थमे IPO सौदे: लॉक-इन खत्म होने के बावजूद PE-HNI निवेशक ब्लॉक डील से पीछे

कई और बड़ी कंपनियां लिस्ट में

इसके बाद 25 मार्च 2026 को गुजरात इंट्रक्स लिमिटेड (Gujarat Intrux Ltd) एक्स-डेट पर होगी। कंपनी ने 7.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट भी 25 मार्च ही रखी गई है।

27 मार्च 2026 को कई कंपनियां एक साथ एक्स-डेट पर जा रही हैं। इनमें सबसे पहले है एंजेल वन लिमिटेड (Angel One Ltd), जो 1.75 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी 27 मार्च 2026 है।

इसी दिन संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (Samvardhana Motherson International Ltd) भी एक्स-डेट पर होगी। कंपनी ने 0.35 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 27 मार्च ही तय की गई है।

लिस्ट की आखिरी कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) है, जो 27 मार्च 2026 को एक्स-डेट पर जाएगी। हालांकि कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, लेकिन प्रति शेयर राशि का जिक्र नहीं किया गया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 28 मार्च 2026 रखी गई है, जो बाकी कंपनियों से एक दिन बाद है।

कुल मिलाकर, अगले हफ्ते निवेशकों के लिए डिविडेंड का अच्छा मौका है। जिन लोगों के पास इन कंपनियों के शेयर एक्स-डेट से पहले होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार बनेंगे। इसलिए निवेशक इन तारीखों को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति बना सकते हैं।

First Published : March 21, 2026 | 1:48 PM IST