बाजार

HDFC Securities के Vinay Rajani की सलाह, Nifty में लिस्टिड इन दो शेयरों पर आज लगाए दांव

फाइनेंशियल सर्विस कंपनी HDFC Securities में सीनियर टेक्नीकल और डेरिवेटिव विश्लेषक विनय राजानी ने निफ़्टी में लिस्टेड दो शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 31, 2024 | 9:21 AM IST

फाइनेंशियल सर्विस कंपनी HDFC Securities में सीनियर टेक्नीकल और डेरिवेटिव विश्लेषक विनय राजानी ने आज यानी बुधवार को निफ्टी में दो शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। जानते है कौन से है वो शेयर;

बाज़ार का आउटलुक और किन शेयरों का करें चयन

पिछले दो कारोबारी सत्रों से निफ्टी 25000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में विफल रहा है। कल यानी 30 जुलाई को निफ्टी ने एक छोटे “डोजी” कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ सेशन समाप्त किया और 21 अंकों की बढ़त के साथ 24857 पर बंद हुआ।

“डोजी” किसी ट्रेंड में दुविधा का संकेत देती है जहां पता नहीं चलता की कांटा इस साइड जाएगा या दूसरी तरफ। इस बीच, बाजार का दायरा मजबूत बना हुआ है और निफ्टी मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुए।

JB Chemical & Pharma: 1940.5 रुपये पर ख़रीदे | टारगेट प्राइस 2025 से 2100 रुपये | 1880 रुपये पर लगाए स्टॉप लॉस

शेयर की कीमत 1920-1930 रुपये की सीमा में रखे गए महत्वपूर्ण ट्रिपल टॉप के स्तर को पार कर गई है। शेयर पिछले चार महीनों से जारी समेकन के दायरे से निकल गया है। साथ ही शेयर की कीमत सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रही है, जो सभी समय सीमा पर तेजी के ट्रेंड का संकेत देती है। साप्ताहिक और मासिक चार्ट पर शेयर की कीमत ऊंचे शिखर और ऊंचे निचले स्तर को बना रही है।

Adani Energy Solutions: 1135 रुपये पर ख़रीदे | टारगेट प्राइस 1220 से 1270 रुपये | 1085 रुपये पर लगाए स्टॉप लॉस

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस के शेयर की कीमत क्लोजिंग आधार पर 50 और 200 DEMA के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गई है। प्राइस में वृद्धि के साथ-साथ शेयर के वॉल्यूम में भी उछाल आया है। संकेतक और ऑसिलेटर साप्ताहिक और मासिक चार्ट पर मजबूती दिखा रहे हैं। स्टॉक पिछले 7 महीनों से जारी कठोर समेकन से बाहर निकलने की कगार पर है।

First Published : July 31, 2024 | 7:58 AM IST