बाजार

रेखा झुनझुनवाला के शेयर में तूफानी तेजी, ब्रोकरेज ने कहा- अभी बाकी है दम, ₹2,075 तक जाएगा भाव

शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, दिग्गज निवेशक दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में करीब 8 प्रतिशत हिस्सेदारी है

Published by
निकिता वशिष्ठ   
Last Updated- May 26, 2026 | 2:55 PM IST

VA Tech Wabag Share: पानी सप्लाई और वॉटर मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी VA Tech Wabag के शेयरों में मंगलवार, 26 मई को शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के मार्च तिमाही यानी Q4FY26 के मजबूत नतीजों के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की। बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 5 प्रतिशत चढ़कर 1,524.80 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। दोपहर करीब 2:30 बजे शेयर 4.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,512.50 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, उसी समय बीएसई सेंसेक्स 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, दिग्गज निवेशक दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में करीब 8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ऐसे में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन ने निवेशकों का ध्यान और ज्यादा खींचा है।

Q4 में VA Tech Wabag की आय और मुनाफे में मजबूत बढ़त

VA Tech Wabag ने मार्च तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया। कंपनी की आय सालाना आधार पर 22 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 1,410 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी की इस ग्रोथ में विदेशी बाजारों का बड़ा योगदान रहा। कंपनी का EBITDA बढ़कर 160 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, लागत बढ़ने की वजह से EBITDA मार्जिन घटकर 11.1 प्रतिशत पर आ गया। कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट भी मजबूत रहा और यह सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 130 करोड़ रुपये पहुंच गया। PAT मार्जिन में भी सुधार दर्ज किया गया।

कंपनी की विदेशी बाजारों से होने वाली आय में जबरदस्त तेजी देखी गई। Rest of the World यानी RoW बाजारों से आय में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं भारत से होने वाली आय में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के विदेशी कारोबार में मार्जिन भी बेहतर रहे, जिससे कुल मुनाफे को मजबूती मिली।

यह पढ़ें: OMCs अभी भी दबाव में, पेट्रोल में ₹6.6 और डीजल में ₹9.7 तक और बढ़ोतरी की जरूरत: ब्रोकरेज रिपोर्ट

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में VA Tech Wabag ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की। कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,940 करोड़ रुपये हो गई, जबकि EBITDA 480 करोड़ रुपये रहा। वहीं नेट प्रॉफिट 27 प्रतिशत बढ़कर 370 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में भी ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।

मार्च तिमाही के दौरान कंपनी को 7,500 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले। इसके बाद कंपनी की कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 17,200 करोड़ रुपये हो गई। यह कंपनी की सालाना आय का करीब 4.4 गुना है, जिससे आने वाले वर्षों के लिए मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी मिलती है। कंपनी की ऑर्डर बुक में EPC प्रोजेक्ट्स की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत और O&M बिजनेस की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत है।

Middle East प्रोजेक्ट्स पर युद्ध का असर नहीं

कंपनी मैनेजमेंट ने कहा कि पश्चिम एशिया यानी Middle East में चल रहे युद्ध का उसके प्रोजेक्ट्स पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। कंपनी का फोकस Middle East, CIS देशों और अफ्रीकी बाजारों पर बना हुआ है। मैनेजमेंट के मुताबिक, विदेशी प्रोजेक्ट्स में कैश फ्लो और वर्किंग कैपिटल की स्थिति भारतीय प्रोजेक्ट्स के मुकाबले बेहतर रहती है।

FY26 में कंपनी को चेन्नई वाटर ग्रिड प्रोजेक्ट का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में Compressed Biogas प्लांट और हैदराबाद में Ultra Pure Water, Effluent Treatment Plant और Zero Liquid Discharge जैसे प्रोजेक्ट्स भी मिले हैं। कंपनी अब सोलर, डेटा सेंटर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए क्षेत्रों में भी अवसर तलाश रही है।

यह पढ़ें: ₹54 के Suzlon शेयर पर ₹71 का टारगेट, मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदें

ब्रोकरेज हाउस ने VA Tech Wabag Share पर दी Buy रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,905 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर कैश फ्लो और हाई मार्जिन बिजनेस आने वाले समय में ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे।

वहीं Systematix Institutional Equities ने भी शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,075 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारत समेत दुनिया भर में पानी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में बड़े निवेश की संभावना है, जिसका फायदा VA Tech Wabag को मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

First Published : May 26, 2026 | 2:55 PM IST