बाजार

जून तिमाही में कमाई में कमी का असर, Wipro के शेयर में करीब 9% की गिरावट

विप्रो का ग्रॉस रेवेन्यू (Wipro gross revenue) तिमाही आधार पर तुलना करें तो जून तिमाही के दौरान 1.1 फीसदी गिर गया।

Published by
बीएस वेब टीम   
भाषा   
Last Updated- July 22, 2024 | 11:14 AM IST

Wipro Share Price: इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयर में सोमवार को करीब नौ प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई पर शेयर 8.79 प्रतिशत गिरकर 508.25 रुपये पर आ गया। एनएसई पर यह 8.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 508.20 रुपये पर रहा।

एनएसई निफ्टी में सूचीबद्ध कंपनियों में से विप्रो का शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहा। विप्रो ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उसका कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत बढ़कर 3,003.2 करोड़ रुपये रहा। बेंगलुरु की कंपनी की आय हालांकि 2024-25 की पहली तिमाही में 3.8 प्रतिशत घटकर 21,963.8 करोड़ रुपये रही।

अप्रैल-जून तिमाही (Q1) में कंपनी का मुनाफा बाजार की उम्मीद से ज्यादा रहा, मगर रेवेन्यू में गिरावट देखने को मिली। जून तिमाही में विप्रो का रेवेन्यू 3.8 फीसदी कम होकर 21,964 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि (Q1FY24) में 22,831 करोड़ रुपये रहा था।

विप्रो का ग्रॉस रेवेन्यू (Wipro gross revenue) तिमाही आधार पर तुलना करें तो जून तिमाही के दौरान 1.1 फीसदी गिर गया। पिछली यानी अ्रौल तिमाही (Q4FY24) में यह 22,208 करोड़ रुपये रहा था।

First Published : July 22, 2024 | 11:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)