बाजार

Zomato के शेयर ने मचाया गदर; बाजार में गिरावट के बावजूद 19% तक चढ़ा, टारगेट प्राइस भी बढ़ा

इस साल अब तक ज़ोमैटो (Zomato) के शेयरों में 110 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जिससे यह निफ्टी 100 पर टॉप गेनर बन गया है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 02, 2024 | 11:59 AM IST

Zomato Share Price: फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) के शेयर शुक्रवार को 19% तक उछल गया। कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक दिन पहले जारी जून तिमाही के नतीजों के चलते आया है। हालांकि, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट ने शेयर में तेजी को धीमा कर दिया।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बावजूद जोमैटो (Zomato) का शेयर सुबह 10:19 बजे 15 प्रतिशत चढ़ गया जो अगस्त 2022 के बाद से अपने कंपनी के शेयरों में किसी एक दिन में आया सबसे बड़ा उछाल है।

विश्लेषकों ने जोमाटो का टारगेट प्राइस बढ़ाया

रायटर्स के अनुसार, ज़ोमैटो को कवर करने वाले 23 विश्लेषकों में से कम से कम 9 ने ‘मेडियन टारगेट प्राइस’ (Median target price) बढ़ाकर 260 रुपये कर दिया है। हालांकि, स्टॉक के रिकॉर्ड हाई प्राइस 278.70 रुपये से नीचे है।

विश्लेषकों का एवरेज टारगेट प्राइस 243 रुपये है जबकि 11:34 बजे जोमैटो के शेयर का भाव 12.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 262.39 रूपये पर चल रहा है।

इस साल 110% तक चढ़े जोमाटो के शेयर

इस साल अब तक ज़ोमैटो (Zomato) के शेयरों में 110 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जिससे यह निफ्टी 100 पर टॉप गेनर बन गया है।

कैसी रही जोमाटो की कमाई?

Zomato ने उम्मीद से ज्यादा तिमाही मुनाफा दर्ज किया है। खाने और किराने की सामानों की डिलीवरी सर्विस में अच्छी मांग के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 253 करोड़ रुपये (30.22 मिलियन डॉलर) हो गया। LSEG के आंकड़ों के अनुसार, विश्लेषकों को औसतन 215 करोड़ रुपये के मुनाफे की उम्मीद थी।

Zomato की Blinkit, टाटा समूह की बिगबास्केट और IPO के लिए तैयार स्विगी की इंस्टामार्ट जैसी इंस्टेंट कॉमर्स कंपनियां शहरी इलाकों में विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट की होम डिलीवरी की मांग को पूरा कर रही हैं और अच्छी बात ये है कि इस मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

जून तक फैली भीषण गर्मी ने भी होम डिलीवरी की मांग को बढ़ावा दिया, जिससे Zomato के नाम वाले फूड डिलीवरी बिजनेस और Blinkit ऑर्डर दोनों को मदद मिली।

Zomato की कमाई इस तिमाही में 74 प्रतिशत बढ़कर 4,206 करोड़ रुपये हो गई, जो एलएसईजी के आंकड़ों के मुताबिक विश्लेषकों के अनुमानित 3,928 करोड़ रुपये से ज्यादा है। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे साल की शुरुआत से अब तक का प्रॉफिट लगभग 87 प्रतिशत गया है।

First Published : August 2, 2024 | 11:55 AM IST