मल्टीमीडिया

जल्द बदल जाएगा अलीगढ़ का नाम, नगर निगम की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

बहुत जल्द ही अलीगढ़ नए नाम हरिगढ़ से जाना जाएगा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 08, 2023 | 9:05 AM IST

बहुत जल्द ही अलीगढ़ नए नाम हरिगढ़ से जाना जाएगा। अलीगढ़ नगर निगम में यह प्रस्ताव पास हो गया है। अब इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।

मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि नगर निगम की बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया था कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किया जाए। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया गया है। अब इसे आगे शासन को भेजा जाएगा। मुझे उम्मीद है कि शासन हमारी मांग को पूरी करेगा।

First Published : November 8, 2023 | 9:05 AM IST