रिजर्व बैंक (RBI) ने 2025 की शुरुआत से रेपो रेट में 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, इससे कर्ज तो सस्ता हुआ लेकिन जमा यानी डिपॉजिट पर भी ब्याज कम हुआ। बैंक कर्ज सस्ता करने के साथ-साथ FDs पर ब्याज दरें भी घटा कर रहे हैं। इसका असर है कि आपके जमा पर मिलने वाला ब्याज कम हो गया है। ऐसे में अब सवाल है – FD पर घटती ब्याज दरों के बीच बेहतर और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट का क्या ऑप्शन है।