बेरियम युक्त पटाखों पर प्रतिबंध केवल दिल्ली-NCR क्षेत्र तक सीमित नहीं- SC
जानिए किन राज्यों में लागू होगा क्या नियम
दिल्ली: दिवाली पर सभी प्रकार के पटाखों पर बैन रहेगा
महाराष्ट्र: बॉम्बे HC ने आदेश दिया कि दिवाली पर पटाखे केवल शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच ही फोड़े जाएंगे।
कर्नाटक: राज्य सरकार ने केवल ‘हरित’ पटाखे रात 8 बजे से 10 बजे के बीच फोड़ने की इजाज़त दी है।
पंजाब: रात 8 से 10 बजे तक केवल ‘ग्रीन’ क्रैकर्स जलाने का आदेश है।
पश्चिम बंगाल: राज्य में केवल क्यूआर कोड वाले हरित पटाखे बिकेंगे
बिहार: त्योहार के दौरान केवल हरित पटाखों का ही होगा इस्तेमाल, वही भी रात 8 बजे से 10 बजे के बीच