facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

महाराष्ट्र में कर्ज माफी योजना से 27.38 लाख किसानों को फायदा

Last Updated- December 15, 2022 | 4:34 AM IST

महाराष्ट्र में 83 फीसदी किसानों को कर्ज माफी योजना का फायदा मिल चुका है। जिन किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है, उनका कर्ज भी जल्द माफ किया जाएगा। कोरोना के कारण किसानों तक राहत पहुंचने में देरी हो रही है। कर्ज में डूबे किसानों को राहत देने के लिए महाराष्ट्र सरकार महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकारी कर्जमुक्ति योजना के तहत कर्ज माफ कर रही है।
इस कर्ज मुक्ति योजना में 32.90 लाख पात्र किसानों की सूची पोर्टल पर प्रकाशित की गई थी। 20 जुलाई  2020 के आखिर तक 27.38 लाख खाताधारकों को 17,646 करोड़ रुपये रकम का लाभ दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रकाशित की गई पात्र खाताधारकों की सूची के 83 फीसदी खाताधारकों को लाभ दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आश्‍वासन दिया है कि इस योजना के पात्र अंतिम किसान तक इसका लाभ पहुंचेगा। योजना में जिन किसानों को कर्ज मुक्ति योजना का लाभ मिलना शेष है, उन्‍हें लाभ देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए भी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक कर्ज मुक्ति योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के लिए 21,467 करोड़ रुपये की जरूरत थी जिसमें से 17, 646 करोड़ रुपये का लाभ किसानों को दिया गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में करीब 19 लाख खाताधारकों को 11, 993 करोड़ रुपये का लाभ दिया गया था, वहीं  2020-21 में अब तक कुल 5,653 करोड़ रुपये की रकम पात्र लाभार्थियों के कर्ज खाते में जमा की गई है।
योजना के अंतर्गत निर्गमित की गई सूची के शेष 5.52 लाख खाताधारकों ने उनका प्रमाणीकरण पूरा करने के बाद इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

First Published - July 21, 2020 | 12:18 AM IST

संबंधित पोस्ट