facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

हस्तशिल्पियों की मदद करेगी यूपी सरकार

Last Updated- December 15, 2022 | 2:57 AM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब हस्तशिल्पियों के उत्पाद की डिजाइन व पैकेजिंग सुधारने में मदद करेगी। प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत शामिल उत्पादों को तैयार करने वाले हस्तशिल्पियों को यह मदद दी जाएगी। इस काम में नैशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग (आईआईपी) कारीगरों की मदद करेंगे।
उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह  ने बताया कि ओडीओपी उत्पादों की डिजाइन और पैकेजिंग को आकर्षक बनाने और कारीगरों एवं उद्यमियों के सामने आने वाली पूंजी की दिक्कत को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार निफ्ट, आईआईपी और स्मॉल स्केल डेवलपमेंट बैंक आफ इंडिया (सिडबी) के साथ करार पर हस्ताक्षर करेगी। इस समझौते से जहां उद्यमियों की पूंजी से संबंधित कठिनाई दूर होगी, वहीं उत्पादों की डिजाइन और पैकेजिंग बेहतर होगी। इसके साथ ही लोकल-वोकल को ग्लोबल बनाने में सुविधा मिलेगी।
सिंह ने इस होने वाले एमओयू की जानकारी देते हुए बताया कि समझौते के तहत निफ्ट द्वारा टेक्सटाइल्स, लेदर एवं कारपेट बनाने वाले कारीगरों और उद्यमियों को डिजाइन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ट्रेनिंग वर्कशाप भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा निफ्ट द्वारा ओडीओपी उत्पादों के लिए डिजाइनिंग बैंक भी विकसित किया जाएगा।
इसके जरिए से उद्यमियों को अमेरिकन, यूरोपियन सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुसार मेटेरियल, फैब्रिक, कलर तथा क्वालिटी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही उद्यमियों को ब्रांड आइडेंटिटी सहित ब्रांडिंग तथा उत्पादों के प्रमोशन की सुविधा भी दी जाएगी।

First Published - August 26, 2020 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट