facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

मोदी 2024 के चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे : शाह

शाह ने कहा कि 970 के बाद पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश मिलेगा

Last Updated- August 24, 2023 | 6:06 PM IST
Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 2024 में भी सरकार बनाएगी और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

शाह ने यहां आयोजित ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद तीन अहम मुद्दों जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सली समस्या का मोटे तौर पर समाधान कर दिया गया है।

गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद कोई विदेशी ताकत ने देश के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘जनता तय करेगी कि कौन देश का अगला प्रधानमंत्री होगा। मैंने देश के सभी हिस्सों का दौरा किया है और महसूस किया है कि भाजपा अगली सरकार बनाएगी और मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।’’

शाह ने कहा कि 970 के बाद पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश मिलेगा।

शाह से जब 2024 के चुनाव में राजग को मिलने वाली सीटों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह 2019 में मिली सीटों से अधिक होगी।

शाह ने कहा, ‘‘हमें (भाजपा) 303 से अधिक सीटें मिलेंगी।’’

गौरतलब है कि भाजपा को 2019 के चुनाव में अकेले 303 सीटें मिली थीं जबकि राजग को 543 सदस्यीय लोकसभा में करीब 350 सीटें मिली थीं।

First Published - March 18, 2023 | 9:26 AM IST

संबंधित पोस्ट