facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Meta: गलत सूचनाओं से निपटने पर ध्यान

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 11:51 PM IST
Fake news

इंस्टाग्राम की नीति प्रमुख नताशा जोग ने कहा कि भारत में फैक्ट चेकर्स की सबसे बड़ी तादाद के साथ मेटा के सभी प्लेटफॉर्म के लिए गलत सूचनाओं से निपटना उनकी मूल नीति रही है। भारत में मेटा पर 15 भाषाओं में सामग्री के लिए 11 स्वतंत्र फैक्ट चेकर्स काम करते हैं।

जोग ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा, ‘बाल यौन शोषण, बदमाशी व उत्पीड़न, हेट स्पीच, मतदाताओं को प्रभावित करने आदि को हमारे प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाता है। हमारे साझेदार लगातार हमें बताते हैं कि जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है और वे हमें वि​भिन्न सामाजिक जटिलताओं के बारे में सचेत भी करते हैं। इसलिए हमारा प्रवर्तन बिल्कुल साफ होता है। हम दुनिया भर के लोगों से सलाह करने के बाद अपनी नीति तैयार करते हैं।’

जोग ने कहा कि मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म के लिए फैक्ट-चेकिंग और समुदाय मानकों का ढांचा लगातार विकसित होता रहता है। इसके लिए कंपनी अपने साझेदारों, नागरिक समाज के समूहों, ​शिक्षाविदों और गैर-सरकारी संगठनों के साथ विचार-विमर्श करती है।

मेटा ने अंतरराष्ट्रीय सुर​क्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर 7 फरवरी को जी20 स्टे सेफ ऑनलाइन कैंपेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा की। इस कार्यक्रम को #डिजिटलसुरक्षा नाम दिया गया है। इसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने, नुकसानदेह सामग्री की रिपोर्ट करने और अन्य ऑनलाइन सुरक्षा उपायों के लिए वीडियो संदेशों के साथ एक जागरूकता अभियान शामिल होगा। मेटा पूरे साल इस अ​भियान में ​शिरकत करती रहेगी।

मेटा के पास फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का स्वामित्व है। उसने बाल यौन शोषण संबंधी सामग्रियों की शेयरिंग की रोकथाम और ऐसी सामग्रियों के बारे में जानकारी देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक जागरूकता अ​भियान भी शुरू किया है।

इसके तहत उपयोगकर्ताओं को बाल यौन शोषण संबंधी सा​मग्रियों के नुकसान और पीड़ित पर उसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को ऐसी किसी भी साम​ग्री के बारे में फेसबुक को तत्काल सूचित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि उसने वि​भिन्न आयु वर्ग के लिए उपयुक्त उपायों और टूल्स पर काफी निवेश किया है ताकि उसके प्लेटफॉर्म पर सुर​क्षा सुनि​श्चित हो सके।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement