टेक-ऑटो

Hyundai का 36 डीलरशिप पर फास्ट चार्जर लगाने के लिए Shell से करार

Published by
भाषा
Last Updated- May 17, 2023 | 2:53 PM IST

हुंदै मोटर इंडिया ने देश में अपनी 36 डीलरशिप पर 60 केवी के फास्ट चार्जर लगाने के लिए शेल इंडिया से करार किया है। कंपनी ने इस संबंध में शेल इंडिया मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। वाहन कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी।

इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य देश में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने कहा, ‘‘इस तरह की रणनीतिक साझेदारी ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को लोकप्रिय बनाने और कॉर्बन निरपेक्षता के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप है।’’ फिलहाल 45 शहरों में हुंदै के 72 इलेक्ट्रिक वाहन डीलर हैं।

First Published : May 17, 2023 | 2:49 PM IST