टेक-ऑटो

LinkedIn: 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार

LinkedIn ने कहा, ‘भारत में सबसे अधिक यूजर्स सॉफ्टवेयर और आईटी क्षेत्र से है'

Published by
भाषा
Last Updated- February 08, 2023 | 5:36 PM IST

प्रोफेशनल्स के नेटवर्क LinkedIn ने भारत में 10 करोड़ सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले तीन साल के दौरान भारत में लिंक्डइन के सदस्यों की संख्या 56 प्रतिशत बढ़ी है।

इससे वैश्विक स्तर पर भारत LinkedIn का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।

लिंक्डइन ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘भारत में उसके सदस्यों में सबसे अधिक हिस्सा सॉफ्टवेयर और आईटी क्षेत्र का है। इसके बाद मैन्युफैक्चरिंग, कॉरपोरेट सर्विसेज, वित्त और शिक्षा उद्योग का नंबर आता है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘सदस्यों की संख्या में लगातार वृद्धि से पता चलता है कि कैसे लिंक्डइन भारत में पेशेवरों के लिए एक अनिवार्य प्सेटफॉर्म बन गया है।’’

First Published : February 8, 2023 | 3:37 PM IST