टेक-ऑटो

Digital India Project का विस्तार, सरकार ने किया 14,903 करोड़ रुपये का आवंटन; देश में लगेंगे और सुपर कम्प्यूटर

IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि Digital India Project के तहत 5.25 लाख IT प्रोफेशनल्स को नई टेक्नोलॉजी के हिसाब से फिर से हुनरमंद बनाया जाएगा

Published by
भाषा   
Last Updated- August 16, 2023 | 4:48 PM IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 14,903 करोड़ रुपये के खर्च के साथ डिजिटल इंडिया परियोजना के विस्तार को मंजूरी दे दी।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विस्तार को मंजूरी दी गयी। इस पर 14,903 करोड़ रुपये का व्यय होगा।’

मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया विस्तार के तहत इसके अंतर्गत पूर्व में किये गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत 5.25 लाख IT प्रोफेशनल्स को नई टेक्नोलॉजी के हिसाब से फिर से हुनरमंद बनाया जाए। साथ 2.65 लाख लोगों को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा।

विस्तारित डिजिटल इंडिया परियोजना के तहत, राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NCM) के तहत नौ और सुपर कंप्यूटर जोड़े जाएंगे। मंत्री ने कहा कि NCM के तहत 18 सुपर कंप्यूटर पहले ही स्थापित किये जा चुके हैं।

First Published : August 16, 2023 | 4:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)