facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लेखक : बीएस संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय

संकट से उबरने के लिए 24 घंटे काम कर रही है सरकार

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को अभूतपूर्व आर्थिक कठिनाइयों से पीडि़त लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार उनके संकटों को दूर करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है और प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर बिताया गया हर मिनट देश को कीमती […]

अंतरराष्ट्रीय

भारत को खलेगी नेपाल की आयात बंदिश

नेपाल सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के मद्देनजर गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी है, जिसका असर भारत से होने वाले निर्यात पर पड़ सकता है। निर्यातकों ने पिछले हफ्ते कहा था कि नेपाल के केंद्रीय बैंक (नेपाल राष्ट्र बैंक) ने वहां के वाणिज्यिक बैंकों को निर्देश दिया था कि देश […]

अर्थव्यवस्था

टल सकती है इस महीने जीएसटी परिषद की बैठक

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की इस महीने होने वाली बैठक टल सकती है। जीएसटी व्यवस्था में कर दरों में बदलाव सहित कुछ विषयों पर चर्चा नहीं हो पाई है जिस वजह से इस महीने जीएसटी परिषद की संभावित बैठक मुनासिब नहीं लग रही है। मंत्रियों के समूह को कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा […]

कंपनियां

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस में हिस्सा लेगी केकेआर

वैश्विक स्तर पर निवेश करने वाली केकेआर ऐंड कंपनी ने श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (एसजीआई) में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक  औपचारिक समझौता किया है। दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा 1,800 करोड़ रुपये में होगा। केकेआर श्रीराम जनरल इंश्योरेंस में श्रीराम कैपिटल का हिस्सा खरीदेगी। इस बारे में एसजीआई ने एक बयान में […]

कंपनियां

अदाणी ग्रीन एनर्जी 10वीं सबसे मूल्यवान कंपनी

अदाणी समूह की हरित ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी सोमवार को भारतीय बाजार की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई और इसका बाजार मूल्यांकन 4.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी आईएचसी द्वारा तरजीही शेयरों के जरिये अदाणी ग्रीन में 3,850 करोड़ रुपये निवेश करने की सहमति […]

आईटी

5जी आधार मूल्य होगा 39 फीसदी तक!

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए कीमतों में कटौती का सुझाव दिया है। ट्राई ने 3300 से 3670 मेगाहट्र्ज बैंड पर प्रमुख 5जी स्पेक्ट्रम की आरक्षित कीमत 35 फीसदी घटाकर 317 करोड़ रुपये प्रति मेगाहट्र्ज करने की आज सिफारिश की। 5जी स्पेक्ट्रम पर बहुप्रतीक्षित सिफारिशें जारी करते हुए ट्राई […]

कंपनियां

उम्मीद पर खरी उतरी टीसीएस

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का वित्तीय प्रदर्शन बीते वित्त वर्ष में काफी अच्छा रहा है। मार्च, 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी की आय पहली बार 50,000 करोड़ रुपये को पार कर गई। टीसीएस ने कहा कि उसका शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) […]

ताजा खबरें

सीमा पर पर्यटन से बढ़ेगी सुरक्षा: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि ‘सीमा पर्यटन’ से सीमा सुरक्षा को बढ़ाने में मदद मिलेगी और नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से जोड़ेगी और उनके प्रति सम्मान का भाव पैदा करेगी। शाह ने यह बात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर नडाबेट में ‘सीमादर्शन’ पर्यटन […]

अंतरराष्ट्रीय

बूस्टर खुराक की शुरुआत से यूरोप यात्रा के लिए बढ़ा उत्साह

ट्रैवल कंपनियों का कहना है कि रविवार से सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 की बूस्टर खुराक दिए जाने के सरकार के फैसले से यूरोप जाने के लिए अवकाश और कारोबारी यात्रा को और प्रोत्साहन मिलेगा। बुकिंग और लोगों की पूछताछ बढऩे के साथ ही विदेश यात्रा की मांग में तेजी आई है। हालांकि, यूरोपीय देशों […]

अंतरराष्ट्रीय

शहबाज ने किया प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन

इमरान खान के सत्ता से बेदखल होने बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने रविवार को प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, खान ने अपने समर्थकों से ‘आयातित सरकार’ के खिलाफ सडक़ों पर उतरने का आह्वान किया है। यह घटनाक्रम इमरान खान को शनिवार देर रात अविश्वास प्रस्ताव पर […]

1 … 1,016 1,017 1,018 1,019 1,020 … 4,560
Advertisement
Advertisement