रूस संग वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था की जल्दी नहीं
यूक्रेन संकट के बीच भारत रूस के साथ भुगतान प्रणाली पर किसी तरह का समझौता करने में संभवत: जल्दबाजी नहीं दिखाएगा। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम होने तक भारत रूस के साथ भुगतान प्रणाली पर समझौते की घोषणा से परहेज करेगा। यूक्रेन पर रूस […]
निफ्टी फर्मों को मुनाफे की खुराक
निफ्टी 50 सूचकांक में शामिल शीर्ष देसी कंपनियों के बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे भी बेहतर रहने की उम्मीद है। ब्रोकरों का कहना है कि इन कंपनियों की आय उच्च दो अंक में रह सकती है। ब्रोकरों के अनुमान के मुताबिक सूचकांक में शामिल कंपनियों का समेकित शुद्घ मुनाफा जनवरी-मार्च 2022 तिमाही […]
एनएफओ में ठहराव से इक्विटी प्रवाह प्रभावित होने के आसार
नई फंड पेशकशों (एनएफओ) पर तीन महीने के प्रतिबंध से 39 लाख करोड़ रुपये का घरेलू म्युचुअल फंड उद्योग प्रभावित हो सकता है। जहां इक्विटी एनएफओ से उद्योग को 2021-22 में हरेक तिमाही में करीब 11,000 करोड़ रुपये जुटाने में मदद मिली, वहीं उद्योग के जानकारों का मानना है कि एसआईपी में तेजी की वजह […]
वित्त वर्ष 22 में इक्विटी वॉल्यूम रहा मजबूत
मार्जिन के नियमों को सख्त बनाए जाने के बावजूद इक्विटी बाजार के वॉल्यूम में 2021-22 के दौरान सालाना आधार पर मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई। इक्विटी कैश मार्केट 9 फीसदी बढ़ा और डेरिवेटिव वॉल्यूम में 2.6 गुने की उछाल दर्ज हुई। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों अंशुमन देव और रविन करवा ने एक नोट में कहा, डेरिवेटिव […]
अप्रैल-जुलाई में होगा 30 से 35 लाख टन गेहूं निर्यात
विश्व बाजार में गेहूं की बढ़ती मांग के कारण अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान व्यापारियों ने 30 से 35 लाख टन गेहूं निर्यात को लेकर अनुबंध किए हैं। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने आज यह जानकारी दी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश का गेहूं निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 70 लाख टन को पार कर गया, […]
दबावग्रस्त ऋण के हस्तांतरण की समयसीमा चूक सकते हैं बैंक
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एनएआरसीएल) को 50,000 करोड़ रुपये के दबावग्रस्त ऋण हस्तांतरित करने की समयसीमा 31 मार्च तय की थी। वित्तीय सम्यक तत्परता में देरी के कारण बैंक इससे चूक गया है। कुल 38 गैर-निष्पादित खातों को चरणबद्घ तरीके से एनएआरसीएल को हस्तांतरित करने के लिए चिह्नित किया गया […]
पोषण-युक्त चावल के वितरण को मंजूरी
देश में कुपोषण कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पोषण युक्त चावल (फोर्टीफाइड राइस) के वितरण की योजना को मंजूरी दे दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। ठाकुर ने कहा, ‘इससे देश के हर गरीब व्यक्ति […]
सात वर्ष में करीब 18.60 लाख करोड़ रुपये के मुद्रा ऋण बांटे गए
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत कार्यक्रम के आरंभ के बाद से सात वर्षों में 34.4 करोड़ उधारकर्ताओं को करीब 18.60 लाख करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए गए। हालांकि, योजना के तहत ऋण की मंजूरी वित्त वर्ष 2021-22 में घटकर 4.86 करोड़ उधारकर्ताओं को 3.10 लाख करोड़ रुपये के साथ चार वर्ष के […]
मार्च में फास्टैग संग्रह 4,000 करोड़ रु
यातायात में इजाफा होने और फास्टैग अपनाने की दर बढऩे से मार्च महीने में इस प्लेटफॉर्म के जरिये टोल संग्रह 4,095 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 2016 में डिजिटल टोल संग्रह प्रणाली के आरंभ के बाद से संग्रह का यह उच्चतम स्तर है। फास्टैग के जरिये टोल संग्रह पहली बार 4,000 करोड़ रुपये के पार […]
2021-22 में कर संग्रह 34 प्रतिशत बढ़ा
केंद्र सरकार ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में राजस्व संग्रह के अनपे सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें अप्रत्यक्ष कर में शानदार बढ़ोतरी, अनुपालन संबंधी उठाए गए कदमों और महामारी की कई लहरों के बाद ज्यादातर सेक्टर में रिकवरी की अहम भूमिका रही है। देश में कुल कर संग्रह बीते वित्त […]
