देसी ब्रोकिंग उद्योग के राजस्व की रफ्तार होगी नरम : इक्रा
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में कहा है कि देसी ब्रोकिंग उद्योग के राजस्व की रफ्तार वित्त वर्ष 22 के 30 फीसदी के मुकाबले नरम होकर वित्त वर्ष 23 में 5 फीसदी पर आ सकती है। मौजूदा वित्त वर्ष में उद्योग 28,000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित कर सकता है, जो वित्त वर्ष […]
ओएनडीसी में एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक व ऐक्सिस बैंक ने ली हिस्सेदारी
एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और ऐक्सिस बैंक ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) में 7.84 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। तीनों बैंकों ने इस इकाई में 10-10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। निवेश के बाद एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, बैंक के पास ओएनडीसी […]
रुचि सोया के अनुवर्ती निर्गम में एंकर निवेशकों की जबरदस्त मांग
एंकर निवेशक रुचि सोया इंडस्ट्रीज के 4,300 करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) में आवेदन करने के लिए आगे आए हैं। सूत्रोंं के मुताबिक, मांग पहले ही इस श्रेणी में रखे गए शेयरों के मुकाबले ज्यादा हो गई है। रुचि सोया एफपीओ से पहले एंकर निवेशकों को करीब 1,300 करोड़ रुपये के शेयर 650 […]
टीसीएस पुनर्खरीद को मिले 8.5 गुना आवेदन
देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के 18,000 करोड़ रुपये के शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम को 8.5 गुना आवेदन मिले हैं। स्टॉक एक्सचेंजों की तरफ से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, पेश किए गए 4 करोड़ शेयरोंं के मुकाबले 30.1 करोड़ शेयर टेंडर किए गए। टाटा समूह की मूल कंपनी पुनर्खरीद […]
भारी बढ़त के साथ टिका हुआ है बाजार
दो साल पहले आज के ही दिन बाजार में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट में से एक देखने को मिली थी और बाजार 13 फीसदी टूट गया था क्योंकि कोविड-19 संक्रमण दुनिया भर में फैलना शुरू हो गया था, जिससे सरकारों को पूर्ण रूप से बंदी की घोषणा करने के लिए बाध्य होना पड़ा […]
देश के प्रमुख स्थानों पर 5जी की प्रायोगिक परियोजना
दूरसंचार नियामक ने प्रायोगिक परियोजनाओं के संचालन के लिए दिल्ली हवाईअड्डा, स्मार्ट शहर भोपाल, बेंगलूरु मेट्रो और गुजरात में दीनदयाल बंदरगाह (कांडला) को चिह्नित किया है जहां पर स्ट्रीट फर्नीचर और हवाई केबल का इस्तेमाल कर छोटे सेलों की तैनाती की जाएगी। प्रायोगिक परियोजना विशेष तौर पर 5जी सेवाएं लॉन्च होने पर जरूरी नियामकीय और […]
दिल्ली के बजट में रोजगार और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर!
दिल्ली सरकार इस सप्ताह वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश कर सकती है जिसमें बीते वर्षों के बजट की तरह शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर रहेगा। साथ ही सरकार इस बार बजट में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के विशेष उपाय कर सकती है। चालू वित्त के बजट की तुलना में आगामी वित्त वर्ष […]
एचडीएफसी ने मंजूर किया 2 लाख करोड़ रुपये का आवास ऋण
एचडीएफसी लिमिटेड वित्त वर्ष 22 में अब तक दो लाख करोड़ रुपये का खुदरा आवास ऋण मंजूर कर चुकी है, जो कमजोर ऋण बाजार में आवास ऋण की भारी मांग को दर्शाता है। यह इस ऋणदाता द्वारा किसी वित्त वर्ष में मंजूर किया गया अब तक का सबसे ज्यादा आवास ऋण है। वित्त वर्ष 21 […]
ईंधन की कीमतों में लौटा वृद्घि का दौर
तेल विपणन कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 85 पैसे तक दाम बढ़ा दिए। चारों महानगरों में कीमत वृद्घि अलग अलग है जो कि संबंधित राज्य के मूल्य वर्धित कर पर निर्भर करता है। मुंबई में पेट्रोल 111.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.85 रुपये प्रति लीटर के साथ […]
गेहूं निर्यात में तेजी पर उच्च स्तरीय बैठक
रूस-यूक्रेन संकट के कारण भारतीय गेहूं की बढ़ती निर्यात मांग के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को देश के प्रमुख निर्यातकों, बंदरगाह के अधिकारियों, राज्य सरकारों तथा कृषि, नौवहन, वाणिज्य और रेलवे विभाग के सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि देश के अग्रणी गेहूं उत्पादक राज्य […]
