डीएफआई के लिए एक लाख करोड़ रुपये का ऋण लक्ष्य निर्धारित
केंद्र ने अगले वित्त वर्ष में बुनियादी ढांचा क्षेत्र को ऋण मंजूरी देने के लिए सरकार समर्थित – राष्ट्रीय वित्तीय अवसंरचना एवं विकास बैंक (एनएबीएफआईडी) के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने सांसदों को सूचित किया है कि सरकार द्वारा समर्थित विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) […]
400 अरब डॉलर का निर्यात अहम पड़ाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर का उत्पाद निर्यात लक्ष्य हासिल करने में भारत को मिली कामयाबी की सराहना करते हुए आज कहा कि देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में यह एक अहम पड़ाव है। भारत ने निर्धारित समय से नौ दिन पहले ही 400 अरब डॉलर का उत्पाद निर्यात […]
एफएमसीजी में मूल्य वृद्धि की तैयारी
कोविड-19 वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से ही आपूर्ति शृंखला में व्यवधान के कारण कच्चे माल की लगात में हुई वृद्धि से निपटने के लिए एफएमसीजी कंपनियां अपने उत्पादों के दाम बढ़ाती रही हैं। अब रूस-यूक्रेन के बीच जंग के कारण स्थिति कहीं अधिक खराब हुई है और विभिन्न वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने […]
फ्यूचर रिटेल के खिलाफ ऋण वसूली ट्रिब्यूनल जाएंगे बैंक
किशोर बियाणी के नियंत्रण वाली कंपनी फ्यूचर रिटेल (एफआरएल) के लेनदार अपने ब्याज की रक्षा के लिए ऋण वसूली ट्रिब्यूनल (डीआरटी) के मुंबई पीठ की ओर रुख कर सकते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फ्यूचर रिटेल के कुछ स्टोरों का अधिग्रहण कर लिया है और लेनदार नहीं चाहते हैं कि उकने बकाये के भुगतान से पहले […]
आपूर्ति में बाधा से कलपुर्जा कंपनियों को झटका
आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और आसमान छूती जिंस कीमतों के बीच वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनियां ऐसी दुविधा में फंस गई हैं जिसका सामना उन्होंने पिछले कई वर्षों से नहीं की थी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण स्थिति कहीं अधिक खराब हो गई है। अधिकतर कंपनियों ने कच्चे माल एवं तैयार वस्तुओं […]
उबर ने ड्राइवरों के मुद्दों के समाधान के लिए बनाई सलाहकार परिषद
ऐप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने अपनी पहली राष्ट्रीय चालक सलाहकार परिषद (डीएसी) का गठन करने की घोषणा की है। इसके जरिये कंपनी और ड्राइवरों के बीच दोतरफा संवाद के जरिये महत्त्वपूर्ण मुद्दों का समाधान किया जा सकेगा। साथ ही चालक मंच का अनुभव भी बेहतर हो सकेगा। इस पहल के तहत […]
हीरो मोटोकॉर्प के परिसरों पर आयकर के छापे
आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में बुधवार को देश की प्रमुख दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प के कई परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हीरो मोटोकॉर्प समूह के चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) पवन मुंजाल और अन्य प्रवर्तकों के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों पर भी छापे मारे गए। […]
टाटा का जोर ऋण बोझ घटाने पर
इंडियन होटल्स कंपनी, टाटा मोटर्स फाइनैंस और टाटा टेलीसर्विसेज सहित टाटा समूह की कंपनियों ने अपना ऋण बोझ हल्का करने के लिए कदम उठाए हैं। इसके तहत कंपनियों ने अपने शेयरों की बिक्री और कारोबार पोर्टफोलियो के कुछ हिस्से को बेचकर रकम जुटाई है। स्टॉक एक्सचेंज की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बुधवार को […]
कृषि कानूनों पर लगी मतदाताओं की मुहर!
हाल ही में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार में जीत मिलने के उत्साह और जश्न के बीच दो अहम घटनाओं पर उस कदर बात नहीं हुई जितनी कि होनी चाहिए थी। ये घटनाएं सरकार द्वारा कोविड महामारी के प्रबंधन और कृषि क्षेत्र के सुधारों को लेकर केंद्र […]
सूक्ष्म वित्त जगत में नए दिशानिर्देशों से बदलेगी मौजूदा स्थिति?
सूक्ष्म वित्त उद्योग के लिए 14 मार्च को आए नए दिशानिर्देश भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण हैं। नए दिशानिर्देश अप्रैल से लागू हो जाएंगे। इनमें सूक्ष्म वित्त खंड में बैंकों एवं अन्य वित्तीय मध्यस्थों के लिए समान अवसर सृजित करने, ब्याज दर मुक्त कर प्रतिस्पद्र्धा बढ़ाने और औपचारिक वित्तीय […]
