लोगों का कार्यस्थलों पर आना-जाना बढ़ा
तीसरी लहर के समाप्त होने पर कार्यस्थल आने-जाने की वृद्धि कम लग रही है, हालांकि कार्यस्थल आना-जाना पहले की तुलना में अधिक रहा है। सर्च इंजन गूगल से प्राप्त आवागमन के नवीनतम आंकड़ों में कार्यस्थल पर आने-जाने का स्तर 11.9 प्रतिशत अधिक रहा। यह स्थिति की गोपनीयता के साथ दर्ज आंकड़ों का इस्तेमाल करते हुए […]
यूक्रेन के राष्ट्रपति से करें सीधी बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से बात की और उनसे अनुरोध किया कि रूस तथा यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच चल रही बातचीत के अतिरिक्त वह सीधे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की से वार्ता करें। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने कहा […]
कॉरपोरेट अस्पताल कर रहे विस्तार
महामारी खत्म होने के संकेत नजर आने और स्वास्थ्य क्षेत्र में वृद्धि का परिदृश्य बने रहने से सूचीबद्ध एवं गैर-सूचीबद्ध कॉरपोरेट अस्पताल मुख्य रूप से मौजूदा अस्पतालों की क्षमता बढ़ाकर एवं अधिग्रहण के जरिये विस्तार की योजनाएं बना रहे हैं। ज्यादातर अस्पतालों ने अपने मौजूदा अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है, […]
एक्जिट पोल: यूपी में भाजपा, पंजाब में आप
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का आखिरी चरण आज संपन्न हो गया। हालांकि मतगणना 10 मार्च को होगी मगर चुनाव बाद सर्वेक्षण करने वाली कमोबेश सभी एजेंसियों के मुताबिक आबादी और सियासी अहमियत के लिहाज से देश के इस सबसे बड़े सूबे की कमान एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के […]
चढ़ते तेल से शेयर बाजार को झटका
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में जोरदार उछाल से शेयर बाजार को जबरदस्त झटका लगा है। रूस के तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने की आशंका से बें्रट क्रूड जुलाई 2008 के बाद पहली बार 139 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। तेल के दाम में तेजी से अन्य जिंसों के […]
सरकार के पूंजीगत व्यय की गति पर्याप्त तेज नहीं
महामारी और वैश्विक वृहद आर्थिक वजहों सहित कई कारणों से सरकार के पूंजीगत व्यय की गति उतनी तेज नहीं हो पा रही है, जितनी नीति निर्माता चाहते थे। उपलब्ध आंकड़ों व अधिकारियों की राय से यह सामने आया है। महामारी के पांव पसारने के बाद अप्रैल-जून 2020 में अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ गई और केंद्र सरकार […]
केंद्र में पेट्रोल-डीजल के दाम से राहत देने की क्षमता
सरकार अपने बजट अनुमानों को बिना बिगाड़े पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती कर सकती है ताकि आम आदमी पर वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम किया जा सके। सरकार को यह गुंजाइश दूसरे अग्रिम अनुमानों में नॉमिनल आर्थिक वृद्घि के नए आंकड़ों तथा 2022-23 के बजट में आर्थिक […]
विनिवेश लक्ष्य पूरा न होने की आशंका
भारत अपने संशोधित विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने से पिछले आठ वर्षों में दूसरी बार बड़े अंतर से चूकने वाला है। सार्वजनिक बीमा कंपनी एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से 60,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना खटाई में पडऩे से इसकी आशंका है। चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 78,000 करोड़ रुपये जुटाने का […]
कोयला ढुलाई बढ़ाने के लिए 14 रेल परियोजनाओं पर काम
कोयले की ऊंची कीमतों से घरेलू स्तर पर कोयला परिवहन के लिए रेलवे पर दबाव बढऩे की आशंका से सरकार रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ईंधन के तीव्र परिवहन के लिए 14 महत्वपूर्ण कोयला निकासी रेल परियोजनाएं चालू करने पर जोर दे रही है। इन परियोजनाओं में तोरी-शिवपुर रेलवे लाइन, झारसुगुडा-बरपाली-सरदेगा रेल लिंक […]
भारतपे की धोखाधड़ी के और मामले आए
वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने भारतपे में धोखाधड़ी के कई मामले पकड़े हैं और जांच तंत्र ने फिनटेक क्षेत्र की इस कंपनी से अब तक 12.5 करोड़ रुपये हासिल किए हैं। इस मामले से अवगत एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी है। फिनटेक कंपनी ने कॉर्पोरेट शासन में चूक के केंद्र में […]
