फरवरी में देश में आर्थिक सुधार तेज होने के संकेत
फरवरी 2022 में उपभोक्ताओं की धारणा मजबूत होती दिख रही है। इस महीने अब तक गुजरे तीन हफ्तों में प्रत्येक में उपभोक्ता धारणा सूचकांक (आईसीएस) मार्च 2020 के अंतिम सप्ताह के बाद किसी भी सप्ताह की तुलना में अधिक रहा। मार्च 2020 के अंतिम सप्ताह में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए […]
एफआरबीएम अधिनियम में आवश्यक है संशोधन
केंद्रीय वित्त मंत्रालय सरकार के राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी ) की तुलना में कम करने को लेकर प्रतिबद्ध है। उसका इरादा घाटे को 2021-22 के जीडीपी के 6.9 फीसदी से कम करके 2022-23 में 6.4 फीसदी करने का है। घाटे को 2025-26 तक घटाकर 4.5 फीसदी के स्तर पर लाना है। तीन […]
रोजगार की समस्या
राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तर्ज पर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के लिए शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस शासित राजस्थान इसे इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का नाम देने जा रहा है और मनरेगा की तरह इसमें भी मांग के आधार […]
विश्व के नेताओं ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की निंदा की
यूक्रेन पर रूसी हमले की विश्व के नेताओं ने गुरुवार को निंदा की। उन्होंने इसे ‘एक अनुचित और बर्बर कृत्य’ करार दिया और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने समेत हमले के लिए ‘क्रेमलिन’ को जिम्मेदार ठहराने की बात कही। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रूस की कार्रवाई को एक स्वतंत्र राष्ट्र […]
आर्थिक प्रभावों पर सरकार चौकस
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत सरकार भी चौकन्नी हो गई है। इस घटनाक्रम पर विचार के लिए गुरुवार को सरकार के आला अधिकारियों ने बैठक की जिसमें भारत के सामने उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा की गई। शुक्रवार और शनिवार को भी यह बैठक जारी रहेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को […]
सुरक्षा बलों की तैनाती और मजबूत करने पर सहमत नाटो
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य हमले का आदेश दिए जाने के बाद नाटो ने यूक्रेन और रूस के पास स्थित अपने पूर्वी किनारे में अपनी जमीनी, समुद्री बलों और वायुसेना की तैनाती को मजबूत करने पर एक आपातकालीन बैठक में सहमति जतायी। नाटो के दूतों ने आपातकालीन वार्ता के बाद जारी […]
संकट में मुंह फेर लेना मोदी सरकार की आदत : कांग्रेस
कांग्रेस ने यूक्रेन में रूस में सैन्य कार्रवाई के बीच वहां कई भारतीय नागरिकों के फंसे होने की पृष्ठभूमि में गुरुवार को आरोप लगाया कि संकट के समय मुंह फेर लेना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आदत बन गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार का कहना है- […]
यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक
युद्धग्रस्त क्षेत्र यूक्रेन में 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं जिनमें से अधिकांश छात्र हैं। रूस द्वारा यूक्रेन में बड़े स्तर पर सैन्य हमला शुरू होने के बाद इस पूर्वी यूरोपीय देश ने अपना हवाईक्षेत्र बंद कर दिया जिसके बाद भारत ने फंसे लोगों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्गों की तलाश शुरू […]
रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, दुनिया भर में संघर्ष की प्रतिध्वनि
रूसी सैनिकों ने गुरुवार को यूक्रेन पर व्यापक स्तर पर हमला किया जिसमें हवाई हमले एवं गोलाबारी में उसके शहरों और अड्डों को निशाना बनाया गया। रूसी हमले के परिणामस्वरूप लोग ट्रेनों एवं कारों से इलाके को छोडऩे के लिये प्रयासरत दिखे। यूक्रेन की सरकार ने कहा कि रूसी टैंक और सैनिक सीमापर करके उसके […]
भारतपे के निवेशकों ने अशनीर की पेशकश ठुकराई
भारतपे के प्रमुख निवेशकों ने सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर की कंपनी में अपनी 9.5 फीसदी हिस्सेदारी 4,000 करोड़ रुपये में बेचने की पेशकश ठुकरा दी। ग्रोवर ने कंपनी छोडऩे के एवज में इस कीमत पर हिस्सेदारी बिक्री की शर्त रखी थी। ऐसा लगता है कि ग्रोवर ने इस भुगतान कंपनी का मूल्य करीब 6 अरब डॉलर […]
