एलआईसी आईपीओ पर संशय की स्थिति
रूस और यूक्रेन के बीच जंग के शेयर बाजारों पर असर को देखने के बाद ही सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को टालने के बारे में फैसला करेगी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस समय एलआईसी का आईपीओ टालने के बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है। […]
तेल में आया उबाल
यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति अवरुद्घ होने का डर पैदा हो गया है, जिस कारण 2014 के बाद पहली बार आज कच्चा तेल 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हमले के कारण अमेरिका और यूरोपीय देश रूस पर कई तरह की पाबंदी लगा सकते […]
यूक्रेन पर रूस के हमले से दहली दुनिया
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के बाद आज दुनिया भर के बाजारों में तेज गिरावट देखी गई। देसी शेयर बाजार में भी करीब दो साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सेंसेक्स 2,703 अंक या 4.7 फीसदी लुढ़ककर 54,530 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 4.8 फीसदी या 815 […]
दुकानों का नाम मराठी में लिखना अनिवार्य किया जाना गलत नहीं
मुंबई सहित समूचे महाराष्ट्र में दुकानों व संस्थानों के साइन बोर्ड मराठी में अनिवार्य रूप से लगाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि इस आदेश से संविधान के अनुच्छेद 14 के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं होता। इसके साथ ही अदालत ने […]
वित्त वर्ष 2023 में भी हासिल नहीं होगा मुद्रीकरण लक्ष्य!
केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी 6 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) योजना चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भी सालाना लक्ष्य से चूक सकती है। बिजनेस स्टैंडर्ड को वित्त और रेल मंत्रालय के सूत्रों से पता चला है कि आंशिक तौर पर ऐसा रेलवे के बड़े आकार वाले बुनियादी ढांचे के […]
सावधि बीमा लेने वालों की संख्या बढ़ी
भारत के लोग अब ज्यादा सावधि बीमा पॉलिसियां ले रहे हैं। इंडियन प्रोटेक्शन कोशेंट (आईपीक्यू) सर्वे 4 के मुताबिक सावधि बीमा लेने वालों की संख्या बढ़कर 43 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले साल 39 प्रतिशत थी। जीवन बीमा कराने वाले लोगों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 78 प्रतिशत बनी […]
रिजर्व बैंक की अदला बदली योजना के बाद फॉरेक्स हेजिंग की लागत बढ़ी
केंद्रीय बैंक ओर से 10 फरवरी को सुपर डोविस मौद्रिक नीति लाए जाने के बाद विदेशी मुद्रा हेजिंग लागत में गिरावट आई थी लेकिन सोमवार को 5 अरब डॉलर के डॉलर-रुपया खरीद बिक्री अदला बदली नीलामी की घोषणा के बाद हेजिंग लागत की दिशा परिवर्तित हो गई। घोषणा के बाद 1 वर्ष के डॉलर-रुपया फॉरवर्ड […]
सेवा निर्यात को प्रोत्साहन पर विचार
सरकार निर्यातकों के लिए क्षेत्र कें द्रित प्रोत्साहन की मांग पर विचार कर सकती है। खासकर यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र 2 साल पहले आई कोरोना महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिन्हें प्रोत्साहन पैकेज दिया जा सकता है। सर्विस एक्सपोट्र्स प्रमोशन काउंसिल (एसईपीसी) के चेयरमैन सुनील एच टलाटी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से […]
सीएफएसएस लागू करें एनबीएफसी : आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज कहा कि 1 अक्टूबर, 2022 तक 10 या ज्यादा फिक्सड प्वाइंट सर्विस डिलिवरी यूनिट वाली ऊपरी व मझोले स्तर की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को अनिवार्य रूप से 30 सितंबर, 2025 से ‘प्रमुख वित्तीय सेवा सॉल्यूशंस (सीएफएसएस)’ लागू करना होगा। सीएफएसएस कोर बैंकिंग सॉल्यूसंस को जोडऩे की एक […]
जीडीपी का अग्रिम अनुमान रह सकता है 8.6 प्रतिशत
वित्त वर्ष 22 के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के लिए दूसरा अग्रिम अनुमान 28 फरवरी को आने वाला है। इसमें चालू वित्त वर्ष की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 8.6 प्रतिशत रह सकती है, जो पहले अग्रिम अनुमान में 9.2 प्रतिशत थी। इंडिया रेटिंग्स ने आज यह कहा है। रेटिंग एजेंसी के मुताबिक […]
