कोवैक्सीन-कोविशील्ड की सशर्त बिक्री मंजूर
भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोविड-19 के दो टीके, कोवैक्सीन और कोविशील्ड के लिए बाजार में सशर्त बिक्री की मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वयस्क आबादी के इस्तेमाल के लिए कुछ शर्तों के साथ कोविशील्ड और कोवैक्सीन की बाजार में बिक्री के लिए मंजूरी दी गई है। दोनों कंपनियों […]
पांच मध्य एशियाई देशों से रिश्तों में दिलचस्पी
भारत और पांच मध्य एशियाई देशों (सीएआरएस) कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच एक नई संस्थागत शिखर स्तरीय वर्चुअल वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इन देशों के राष्ट्रपतियों के बीच गुरुवार को शुरू हुई। इस वार्ता में संपर्क, व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई जिसमें चाबहार बंदरगाह पर […]
दिल्ली में साप्ताहिक कर्फ्यू खत्म
दिल्ली में कोरोना मामले घटने के बाद अब कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों में ढील मिलने लगी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में कई अहम प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया गया और कुछ प्रतिबंधों को पूर्ण रूप से न हटाकर उनमें ढील दी गई है। शिक्षा संस्थान खोलने पर डीडीएमए की […]
संक्रमण घटा लेकिन एहतियात जरूरी
देश में कोरोनावायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की तेजी के थमने के रुझान हैं लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक संक्रमण दर अधिक होने का अर्थ यह है कि इस लहर में अभी बदलाव देखा जाना बाकी है। देश भर में पिछले तीन दिनों में संक्रमण का आंकड़ा तीन लाख से कम है और यह दूसरी लहर के […]
भारतीय मानक 5जीआई पर बदला रुख
दूरसंचार विभाग दूरसंचार कंपनियों के कड़े विरोध के बाद 5जी के भारत केंद्रित अलग मानक- 5जीआई को बढ़ावा देने की अपनी विवादास्पद योजना टालने जा रहा है। इससे दूरसंचार कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार समर्थित टेलीकॉम स्टैंडर्ड डेवलपमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया (टीएसडीआई) ने दूरसंचार विभाग के तहत आने वाले दूरसंचार इंजीनियरिंग सेंटर (टीईसी) […]
कच्चे तेल के उबाल से बढ़ेगी मुश्किल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। ऐसे में भारत का 634 अरब डॉलर का रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार भी शायद भारतीय रुपये को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रतिकूल असर से बचाने में पर्याप्त साबित नहीं होगा। वित्त वर्ष 2022 के पहले 9 महीनों के […]
टाटा के हाथों में एयर इंडिया की कमान
करीब सात दशक बाद एयर इंडिया वापस टाटा समूह का हिस्सा बन गई। टाटा समूह ने एयर इंडिया को घाटे से उबारने और उसे विश्वस्तरीय विमानन कंपनी बनाने की प्रतिबद्घता जताई। सार्वजनिक क्षेत्र की इस विमानन कंपनी का निजीकरण आज पूरा हो गया और उसका स्वामित्व टाटा समूह को सौंप दिया गया। टाटा संस के […]
दर बढऩे की आहट से घबराहट
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने ऊंची मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए मार्च में ब्याज दर बढ़ाने का संकेत दिया है, जिसके बाद निवेशक जोखिम वाली संपत्तियों से अपना निवेश निकालने में जुट गए हैं। इसी वजह से आज सुबह के कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 1,419 अंक तक लुढ़क गया। मगर […]
झारखंड में पेट्रोल सब्सिडी के लिए देना होगा स्व प्रमाणित फॉर्म
झारखंड सरकार ने लोगों को पेट्रोल की खपत पर हर महीने 250 रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है जिसे लाभार्थियों द्वारा स्व प्रमाणन से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार के खाद्य, लोक वितरण और उपभोक्ता मामलों के विभाग में नियुक्त एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इच्छुक लाभार्थियों को अपने बैंक खाते में सब्सिडी […]
खाद्य और उर्वरक सब्सिडी में हो सकता है जबरदस्त इजाफा
केंद्रीय बजट 2022 में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए खाद्य और उर्वरक सब्सिडी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। यह चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों के करीब रहने की उम्मीद है। विश्लेषक कहते हैं कि ऐसा इसलिए है कि वैश्विक जिंस कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं और समाज का सबसे गरीब तबका अभी […]
