संपत्ति पुनर्गठन कंपनी को झटका
करीब एक साल पहले गठित राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एनएआरसीएल) को एक और झटका लगा है। सूत्रों ने कहा कि दो गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी)- पावर फाइनैंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) और रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉर्पोरेशन (आरईसी) शेयरधारक के रूप में एनएआरसीएल में निवेश नहीं करेंगी। एनएआरसीएल या बैड बैंक की स्थापना की घोषणा पिछले केंद्रीय बजट […]
गति पकड़ सकती है गैर रणनीतिक पीएसयू की बिक्री
सरकार अगले साल कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को गैर रणनीतिक क्षेत्र में रख सकती है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि सरकार निजीकरण तेज करने की योजना जारी रखने को इच्छुक है। नई सार्वजनिक क्षेत्र इंटरप्राइजेज (पीएसई) नीति में साफतौर पर कहा गया है कि सरकार की इच्छा गैर रणनीतिक क्षेत्रों […]
कंटेनर विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन की मांग
बजट के पहले ज्ञापन में निर्यातकों ने सरकार से कंटेनर विनिर्माण के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) जैसी योजना, एक और साल के लिए आपातकालीन कर्ज से जुड़ी गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) और राज्य व केंद्र के कर व लेवी की छूट (आरओएससीटीएल) के नकद रिफंड की मांग की है। फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन […]
नोटिस अवधि की वसूली पर कर को लेकर भ्रम
नोटिस की अवधि में काम न करने वाले कर्मचारियों से सामान्यतया कंपनियां हर्जाना वसूलती हैं। अगर वह कंपनी महाराष्ट्र में है तो वसूली गई राशि पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान नहीं करना होगा, लेकिन मध्य प्रदेश में यह छूट नहीं है। कीटनाशकों और विभिन्न तरह के बीज का विनिर्माण करने वाली कंपनी […]
तेल उत्पादन बढ़ाने का आग्रह
तेल उत्पादक कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने की खातिर मनाने के लिए भारत ने फिर से राजनयिक विकल्प का इस्तेमाल करना आरंभ कर दिया है ताकि बढ़ती तेल कीमतों को शांत किया जा सके। आज ब्रेंट क्रूड तेल कीमतें 90 डॉलर के पार पहुंच गई। 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। कच्चे तेल के […]
भूषण पावर ऐंड स्टील का प्रदर्शन दमदार रहेगा
एक मजबूत इस्पात चक्र और जेएसडब्ल्यू स्टील द्वारा किए गए उपायों के बल पर भूषण पावर ऐंड स्टील (बीपीएसएल) वित्त वर्ष 2022 में अपना बेहतरीन वित्तीय प्रदर्शन दर्ज करने के लिए तैयार है। जेएसडब्ल्यू टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं ग्रुप सीएफओ शेषागिरि राव ने पुष्टि की है कि बीपीएसएल इस वित्त वर्ष में अपना […]
ब्रिटेन में फ्यूचरफाउंड्री स्थापित करेगी ओला
राइड-हेलिंग फर्म ओला की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई ओला इलेक्ट्रिक ने 5 अरब डॉलर मूल्यांकन पर निवेशकों से करीब 20 करोड़ डॉलर जुटाने के बाद ओला फ्यूचरफाउंड्री स्थापित करने जा रही है। यह उन्नत इंजीनियरिंग एवं वाहन डिजाइन के लिए एक वैश्विक केंद्र होगा। यह केंद्र ब्रिटेन के कॉवेंट्री में होगा जहां वाहन डिजाइन एवं इंजीनियरिंग […]
फ्यूचर जेनराली में हिस्सेदारी बिक्री
फ्यूचर एंटरप्राइजेज ने अपने सामान्य बीमा संयुक्त उद्यम फ्यूचर जेनराली में 25 फीसदी हिस्सेदारी डच साझेदार को बेचने के लिए सहमति जताई है। सौदे के तहत 1,252.96 करोड़ रुपये (14.5 करोड़ यूरो) नकद और शेष रकम लेनदेन पूरा होने की तारीख से संबद्ध होगा। लेनदेन पूरा होने के बाद जेनराली पार्टिसिपेशंस नीदरलैंड्स एनवी (जेनराली) की […]
भारतपे का पीओएस कारोबार 4 अरब डॉलर के पार
फिनटेक फर्म भारतपे ने कहा है कि पिछले 12 महीनों के दौरान उसने अपने पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) कारोबार को 25 गुना बढ़ाकर 250 से अधिक शहरों तक विस्तृत कर लिया है। देश में निजी पीओएस क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसका वार्षिक लेनदेन मूल्य करीब 200 फीसदी बढ़कर […]
पीरामल की पेशकश पर दोबारा विचार करे डीएचएफएल के लेनदार : एनसीएलएटी
नैशनल कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने आज डीएचएफएल की लेनदारोंं की समिति को पीरामल कैपिटल ऐंड हाउसिंग फाइनैंस की तरफ से डीएचएफएल के 45,000 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज को एक रुपये वैल्यू में वर्णित करने की पेशकश पर फिर से विचार करने का आदेश दिया है। भविष्य में इस फंसे कर्ज की होने […]
