एशियन पेंट्स दुनिया की दूसरी मूल्यवान पेंट फर्म
एशियन पेंट्स दुनिया दूसरी सर्वाधिक मूल्यवान पेंट कंपनी के तौर पर उभरी है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण एक साल पहले के 35.6 अरब डॉलर से 22 प्रतिशत बढ़कर 31 दिसंबर के अंत तक 43.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वह अब बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में दुनिया में 450वें पायदान पर है। कंपनी का शेयर […]
सीमेंट उद्योग की मांग में सुधार की उम्मीद
निर्माण क्षेत्र में व्यस्त सीजन की शुरुआत होने वाली है और ब्रोकरेज देसी सीमेंट क्षेत्र की मांग में सुधार और कीमतों की रिकवरी को लेकर आशावान हैं। एमके रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, इनपुट कीमतोंं में हाल में थोड़ा सुधार दिखा है, लेकिन आने वाले समय में उद्योग की लाभप्रदता के लिए मांग व […]
पेटीएम इंश्योरटेक का सौदा नामंजूर
पेटीएम इंश्योरटेक द्वारा सामान्य बीमा कंपनी रहेजाक्यूबीई की प्रस्तावित खरीद को भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से अनुमति नहीं मिली है। इस सौदे को फिर से निदेशक मंडल के पास भेज दिया गया है। इस सौदे की अस्वीकृति से स्विस रे जैसी उन कई घरेलू और बहुराष्ट्रीय बीमा कंपनियों की निवेश योजनाओं में बाधा […]
एटीएम से निकासी महंगी तो कम ही चलाएं नकदी
नया साल आया है, कई बदलाव लाया है और आपके भुगतान करने के ढंग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है क्योंकि 1 जनवरी से बैंक की ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) से नकद निकासी महंगी हो चुकी है। अब ग्राहकों को एटीएम से रकम निकालने पर ज्यादा शुल्क अदा करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) […]
आईआरएफसी राजस्व स्रोतों में विविधता लाने पर कर रही विचार
बीएस बातचीत भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) रोलिंग स्टॉक, रेलवे परियोजनाओं और क्षमता वद्र्घन कार्यों को फंड मुहैया कराने से आगे बढऩे पर विचार कर रही है। त्वेष मिश्र के साथ बातचीत में आईआरएफसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अमिताभ बनर्जी ने कहा कि कंपनी भारतीय रेलवे के साथ बैकवर्ड या फॉरवर्ड जुड़ाव वाली गैर-रेलवे […]
शेयरधारकों को अधिशेष वितरण धीरे धीरे घटाएगी एलआईसी
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सार्वजनिक सूचीबद्धता के पहले वित्त मंत्रालय व बीमाकर्ता ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के पॉलिसीधारकों को वितरण योग्य अधिशेष को धीरे-धीरे कम करने की मंजूरी दी है। अगले साल से एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को अपने अधिशेष का 92.5 प्रतिशत देगी, जो अभी 95 प्रतिशत है। उसके बाद इसे उद्योग […]
13 से 15 अरब डॉलर पर पहुंचेगा स्ट्रीमिंग उद्योग
भारतीय ओटीटी स्ट्रीमिंग उद्योग के अगले एक दशक में 22-25 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़कर 13-15 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। मीडिया और मनोरंजन पर एक संयुक्त रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि […]
चीनी सब्सिडी पर फैसले के खिलाफ भारत ने की अपील
भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद समाधान समिति के फैसले के खिलाफ अपील की है। विवाद समाधान समिति ने अपने फैसले में कहा है कि भारत के चीनी और गन्ने के लिए घरेलू समर्थन उपाय वैश्विक व्यापार नियमों के अनुकूल नहीं हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत ने डब्ल्यूटीओ के अपीलीय […]
नई परियोजनाओं में कमी आई
सितंबर तिमाही की तुलना में दिसंबर तिमाही में नई परियोजनाओं में 6.3 प्रतिशत की कमी आई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के मुताबिक अभी समाप्त तिमाही के दौरान नई परियोजनाओं का मूल्य महज 2.1 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो सितंबर तिमाही के 2.2 लाख करोड़ रुपये की तुलना में कम है। बहरहाल […]
यूपीआई के जरिये रिकॉर्ड लेनदेन
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) कैलेंडर वर्ष 2021 में लेनदेन की संख्या और मूल्य दोनों लिहाज से रिकॉर्ड उच्च स्तर के लेनदेन हुए। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में यूपीआई के माध्यम से 4.56 अरब लेनदेन हुए जिनका मूल्य 8.27 लाख करोड़ रुपये रहा। नवंबर में मामूली गिरावट […]
