आईपीओ नियमों में किया बदलाव
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वर्ष की अपनी आखिरी बोर्ड बैठक में सार्वजनिक शेयर बिक्री के लिए मानकों को सख्त बनाया है। बोर्ड ने आईपीओ से मिलने वाली रकम के इस्तेमाल के संबंध में नियमों को भी सख्त बनाया है। वहीं आईपीओ कीमत दायरे में न्यूनतम 5 प्रतिशत अंतर निर्धारित किया गया है, […]
वित्त वर्ष 22 में भारत का चौथा बड़ा निर्यात केंद्र बन सकता है बांग्लादेश
वित्त वर्ष 2022 में बांग्लादेश भारत का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक गंतव्य बन सकता है। ऐसा होने पर वह दो वर्षों में पांच स्थानों का छलांग लगाएगा। पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी आर्थिक प्रगति के कारण भारत से निर्यात को बढ़ावा मिल रहा है। अक्टूबर तक के उपलब्ध अलग अलग आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष […]
यूपी में 9 मेडिकल कॉलेजों के लिए 17 प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश में निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के आधार पर बनने वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए बड़े पैमाने पर निजी निवेशक सामने आए हैं। प्रदेश के 9 जिलों में पीपीपी मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 17 निवेशकों ने पहल की है। इसके अलावा मेडिकल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़े निवेशक […]
प्रदीप कुमार रावत के समक्ष हिमालय जैसी चुनौती
वर्ष 1990 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने के बाद से प्रदीप कुमार रावत की कामकाजी जिंदगी में चीन की प्रधानता रही है। वह न केवल धाराप्रवाह मंदारिन बोलते हैं, बल्कि उन्होंने चीन का अध्ययन करते हुए करीब 20 साल बिताए हैं। वह नीदरलैंड से पेइचिंग जाएंगे, लेकिन नीदरलैंड में अपने छोटे-से कार्यकाल के […]
जोमैटो ने हर 2 सेकंड पर की दो बिरियानी की डिलिवरी : रिपोर्ट
फूड डिलिवरी दिग्गज जोमैटो ने भारत में हर 2 सेकंड पर 2 बिरियानी की डिलिवरी की है। भारतीयों ने इस साल किस तरीके से ऑर्डर किए, इस पर गुरुग्राम की फर्म ने सालाना रिपोर्ट तैयार कराई है, जिससे यह जानकारी मिलती है। हालांकि जोमैटो ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस साल कुल कितनी […]
प्रावधान समाप्त होने से बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता में गिरावट संभव
महामारी के बावजूद भारतीय वित्त प्रणाली की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ था लेकिन यह नियामक की तरफ से किए गए विशेष उपायों का नतीजा हो सकता है और अब जबकि योजनाएं अपनी समाप्ति की ओर हैं तब बैंकों को दोबारा से अपने खातों पर दबाव नजर आ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने […]
वित्तीय सेवाओं में बिगटेक से चिंता
नियमन के दायरे में आने वाली वित्तीय इकाइयों के साथ साझेदारी या सीधे उधारी में शामिल बिगटेक नियामकीय चिंता बढ़ा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट ‘2020-21 में भारत के बैंकिंग की धारणाएं और प्रगति’ में कहा है कि इसमें गतिविधि आधारित और इकाई आधारित नियमन का मिश्रण हो […]
नुकसानदेह है स्वास्थ्य क्षेत्र पर केंद्रीय नियंत्रण
देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में कुछ नया घटित हुआ है। कोविड-19 टीकों के मामले में सरकार ने यह क्षमता हासिल कर ली है कि वह हर मरीज और चिकित्सक के रिश्ते में नियंत्रण और बलपूर्वक अपनी शक्ति का प्रयोग कर सके। देश में कोविड-19 टीकाकरण की कहानी में कई कमियां इसी नियंत्रण की देन हैं। […]
महंगाई जैसा ज्वलंत मुद्दा उठाने से चूक गया विपक्ष
भारी हंगामे के बीच संसद के शीतकालीन सत्र का पटाक्षेप हो गया। मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए इस बात की पहले से ही उम्मीद की जा रही थी कि संसद का शीतकालीन सत्र सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच तनातनी का शिकार हो जाएगा। विपक्ष को इस सत्र में सरकार को घेरने का मौका […]
एडटेक से जुड़े सबक
सरकार ने ऑनलाइन और दूरवर्ती पाठ्यक्रमों की पेशकश करने वाली कंपनियों की सेवा लेने के इच्छुक नागरिकों को सतर्कता बरतने की सलाह देकर सही समय पर सुविचारित कदम उठाया है। उसने अभिभावकों को उचित चेतावनी दी है कि नि:शुल्क पेशकश के जरिये ग्राहकों को लुभाने वाले इन कार्यक्रमों का वे सावधानीपूर्वक आकलन करें। ये कंपनियां […]
