‘डिजिटल मीडिया की निगरानी के लिए सशक्त प्रणाली बने’
संसद की एक समिति ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह सभी पक्षों के साथ पर्याप्त रूप से परामर्श कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को पूरी तरह से संरक्षित रखते हुए डिजिटल मीडिया पर निगरानी के लिए सशक्त प्रणाली तैयार करे। समिति ने यह भी कहा कि वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से […]
विरोध के बीच लोकसभा चली, रास स्थगित
किसानों के मुद्दे पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को बाधित रही तथा उसे आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करने को कहा। इसी बीच तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सदस्य शोर-शराबा […]
सीईओ को सालाना 10 लाख डॉलर वेतन
ट्विटर के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल को अन्य भत्तों और बोनस के साथ 10 लाख डॉलर का वार्षिक वेतन मिलेगा। भारत में जन्मे अग्रवाल ने इस पद पर जैक डॉर्सी की जगह ली है। वह 2017 से ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। वह 2011 में […]
ट्विटर ने अपनी नीति में किया संशोधन
ट्विटर ने मंगलवार को अपनी निजी सूचना नीति का विस्तार करते हुए कहा कि वह किसी व्यक्ति की सहमति के बिना निजी मीडिया, जैसे व्यक्तियों की तस्वीरें या वीडियो साझा करने की अनुमति नहीं देगा। माइक्रोब्लॉगिंग मंच ट्विटर ने कहा, ‘मीडिया और सूचनाओं के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ रही है जो कहीं दूसरी […]
नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की योजना फिलहाल टली
दुनिया भर में कोरोनावायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप के प्रसार को देखते हुए केंद्र ने औपचारिक रूप से 15 दिसंबर से नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करने की योजना पर फिलहाल रोक लगा दी है। बुधवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से जारी सूचना में कहा गया, ‘वायरस के नए चिंताजनक स्वरूप के […]
ओमीक्रोन का डर, बढ़ी टीकाकरण की दर
चेन्नई के निकट तिरुपोरुर की 60 वर्षीय सेल्वी ने ओमीक्रोन और इसके प्रभावों के बारे में अभी तक नहीं सुना था। उनके लिए उनका परिवार चिंतित था जिसने उन्हें यहां आने और दूसरी खुराक लेने के लिए मजबूर किया, क्योंकि वह 2 नवंबर की निर्धारित तारीख को चूक गई थीं। शहर के चेट्टीनाड सुपर स्पेशियलिटी […]
एलआईसी ने प्रावधान बढ़ाया
दिग्गज सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने डेट पोर्टफोलियो के लिए भारी प्रावधान किया है, जिससे यह वित्त वर्ष 2021 में अपने शुद्ध फंसे कर्ज (एनपीए) और सकल एनपीए को कम करने में कामयाब रही है। एलआईसी की 2020-21 की सालाना रिपोर्ट से पता चलता है कि एलआईसी ने 37,341.6 करोड़ […]
1.31 लाख करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह नवंबर में 1.31 लाख करोड़ रुपये रहा, जो अब तक का दूसरा सबसे अधिक मासिक संग्रह है। इससे विशेषज्ञों को भरोसा मिला है कि 2021-22 में जीएसटी राजस्व प्राप्तियां बजट अनुमान से 50,000 करोड़ रुपये अधिक रहेंगी। अब तक का सबसे अधिक संग्रह इसी वित्त वर्ष में अप्रैल में […]
केंद्र के अनुरूप बदलें नियम
केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार से आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियो के पृथक् वास यानी आइसोलेशन के लिए वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नियमों के मुताबिक ही अपने आदेश जारी करे। राज्य सरकार ने कोरोनावायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से चिंतित होकर अलग दिशानिर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने महाराष्ट्र सरकार […]
ओमीक्रोन के खतरे ने बढ़ाई चिंता, मुंबई में फिर से स्कूल खोलने का फैसला स्थागित
कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन ने सबकी चिंता बढ़ा दी है जिसके मद्देनजर राज्य की कई महानगर पालिकाओं ने शहर में फिर से स्कूल खोलने के फैसले को फिलहाल 10-15 दिन के लिए टाल दिया है। मुंबई, पुणे, नाशिक जैसे शहरों में अब 1 दिसंबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। ओमीक्रोन के संकट की जानकारी और […]
