वाणिज्यिक एलपीजी और महंगी
व्यावसायिक इस्तेमाल में काम आने वाले एलपीजी सिलिंडर (19 किलोग्राम) का दाम 100 रुपये (प्रति सिलिंडर) तक बढ़ गया है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 1 दिसंबर से प्रति सिलिंडर 2,101 रुपये हो गई है। इस तरह, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर का दाम अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच […]
पीएमआई 10 महीनों के उच्चतम स्तर पर
देश की आर्थिक वृद्धि दर में तेजी दर्ज होने के एक दिन बाद विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों ने भी कमाल कर दिखाया। आईएचएस मार्किट पर्चेजिंग मैंनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) नवंबर में दस महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। घरेलू स्तर पर मांग बढऩे से देश के विनिर्माण क्षेत्र में गतिविधियों में तेजी आई। हालांकि […]
‘इस साल राजस्व 62,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद’
बीएस बातचीत पिछले एक साल में कई उत्पादों और वैरिएंट की पेशकश के बाद अमूल ने नई श्रेणी में किस्मत आजमाने की योजना बनाई है। डेरी दिग्गज बिक्री बढ़ाने पर ध्यान दे रही है और उसे जीसीएमएमएफ का राजस्व पिछले साल के 53,000 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल 62,000 करोड़ रुपये हो जाने का […]
स्टार हेल्थ के आईपीओ पर उत्साहित ब्रोकर
राकेश झुनझुनवाला समर्थित स्टार हेल्थ ऐंड अलायड इंश्योरेंस का आईपीओ मंगलवार को अभिदान के लिए खुला। बीमा कंपनी 7,250 करोड़ रुपये तक जुटाने की संभावना तलाश रही है ,जिसके साथ ही इस साल का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है और घरेलू बाजार में आठवां सबसे बड़ा निर्गम है। घरेलू स्वास्थ्य बीमा बाजार में […]
आवेदन के लिए स्टार हेल्थ आईपीओ कर रहा संघर्ष
स्टार हेल्थ ऐंड एलायड इंश्योरेंस कंपनी का आईपीओ 7,250 करोड़ रुपये की बोली हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है, जो देसी बाजार का आठवां सबसे बड़ा आईपीओ है। बंद होने के एक दिन पहले बुधवार को इस आईपीओ को महज 20 फीसदी आवेदन मिले। किसी आईपीओ में ज्यादातर बोली अंतिम दिन देखने को […]
आरकैप की देनदारियां बढ़ीं, पूंजी तेजी से घटीं
रिलायंस कैपिटल (आरसीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सख्ती के पीछे कई कारक हैं, जो लंबे समय से बने हुए थे। केंद्रीय बैंक की जांच में यह भी पाया गया कि चूक के अलावा, कंपनी की देनदारियां तय सीमा से तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गई थीं। तय मानक के संदर्भ में उसकी […]
सेबी ने पकड़ा टेलीग्राम फ्रंट रनिंग घोटाला
बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को उस इकाई को पकड़ा है, जो मैसेंजर ऐप टेलीग्राम का इस्तेमाल कर कथित तौर पर फ्रंट रनिंग घोटाले में शामिल थी। अहमदाबाद व मेहसाणा की इस इकाई के खिलाफ नियामक ने तलाशी व जब्ती अभियान चलाया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। फ्रंट रनिंग घोटाले में ट्रेडर आंतरिक सूचना के […]
एफएमसीजी शेयर खरीद का सही वक्त
एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन वित्त वर्ष 22 में अब तक एक्सचेंजों पर अपेक्षाकृत कमजोर रहा है और एसऐंडपी बीएसई एफएमसीजी इंडेक्स में 6.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है जबकि बेंचमार्क एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। विश्लेषकों ने कहा, कमजोर प्रदर्शन की वजह महंगाई के माहौल में इनपुट लागत […]
बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार
वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय बाजारों में तेजी आई क्योंंकि कोरोना के नए रूप को लेकर चिंता और फेड चेयरमैन जीरोम पॉवेल की आक्रामक टिप्पणी से बाजार में आई गिरावट के बाद जोखिम लेने की अवधारणा में सुधार दर्ज हुआ। विशेषज्ञों ने कहा, गिरावट में खरीदारी और पिछले दो दिनों में जारी मजबूत आर्थिक आंकड़ों […]
अपग्रेड ने ट्रेडमार्क उल्लंघन मामला दर्ज कराया
रॉनी स्क्रूवाला के नेतृत्व वाले एडटेक यूनिकॉर्न ‘अपग्रेड’ ने अन्य एडटेक कंपनी स्कैलर के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में दर्ज कराया है। यह कानूनी मामला अपग्रेड के ट्रेडमार्क से संबंधित बौद्घिक संपदा के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। अपग्रेड ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा भी मांगा है। अपग्रेड […]
