विजय कृष्णा ने गोदरेज को अलविदा कहा
गोदरेज इंडस्ट्रीज और गोदरेज एग्रोवेट के बोर्डों में गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक विजय कृष्णा ने अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए इन दोनों बोर्ड को अलविदा कह दिया है, हालांकि गोदरेज परिवार सूचीबद्घ कंपनियों और अन्य होल्डिंग एवं भूमि से संबंधित विवाद को सुलझाने की कोशिश में लगा हुआ है। विजय कृष्णा के अलावा, […]
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा फ्यूचर समूह
फ्यूचर समूह ने सिंगापुर आर्बिट्रेशन आदेश पर स्थगन की मांग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सिंगापुर आर्बिट्रेशन के आदेश को सही ठहराया था, जिसने रिलायंस संग 24,700 करोड़ रुपये के सौदे पर रोक लगाने का आदेश दिया था। नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने आज फ्यूचर समूह के शेयरधारकों […]
वित्त वर्ष 22 में राजकोषीय घाटे से बचा सकती है मौजूदा महंगाई दर
वित्त मंत्रालय के लिए बढ़ती महंगाई अच्छी खबर है, क्योंकि इससे वह वित्त वर्ष 22 के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल करने के करीब आ सकता है। बढ़ती दरें सरकार की उधारी लागत पर दबाव बढ़ा रही हैं, इसके बावजूद यह अच्छी खबर बनी रहने की संभावना है। नैशनल इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक फाइनैंस ऐंड […]
दिल्ली सरकार ने बढ़ाया श्रमिकों का न्यूनतम वेतन
दिल्ली सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी महंगाई भत्ते के रूप में की गई है। सरकार ने सोमवार को दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल और अन्य श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है। साथ ही सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर […]
कृषि में उत्सर्जन घटाने की रणनीति पर काम
सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन के पहले सप्ताह के समापन पर शनिवार को सतत कृषि कार्य एजेंडे पर हस्ताक्षर करने वाले 27 देशों में भारत भी शामिल हो गया है, जिसे देखते हुए अधिकारियों का कहना है कि केंद्र व राज्य दोनों सरकारें प्रतिबद्धता पूरी करने के लिए विभिन्न विकल्पों पर काम कर रही हैं। इसका […]
पैकेटबंद सामान पर इकाई बिक्री मूल्य की सौगात
अगर कोई ग्राहक आटे की 3.5 किलो की बोरी या 88 ग्राम बिस्कुट का पैकेट खरीदता है तो उसके लिए यह पता लगाना मुश्किल है कि वह उत्पाद अन्य उत्पादों की तुलना में महंगा है या सस्ता। लेकिन अगले साल अप्रैल से उपभोक्ताओं को ऐसे किसी सामान की प्रति इकाई की कीमत (यूनिट सेल प्राइस) […]
लॉजिस्टिक्स सूचकांक में फिर गुजरात पहले स्थान पर
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा आज जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘बेहतरीन तरीके से विकसित बुनियादी ढांचा और जवाबदेह सरकार द्वारा संचालित बेहतरीन सेवाओं’ की वजह से 2021 में भी गुजरात ने देश के अन्य राज्यों की तुलना में लॉजिस्टिक्स कुशलता में पहला स्थान बरकरार रखा है। राज्य ने बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता […]
बढ़ेगी खनिजों की उपलब्धता, घटेंगे दाम
घरेलू खनन क्षेत्र में कारोबार सुगमता को मजबूती देने की कवायद के तहत केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना के माध्यम से खनन रियायत नियम, 2016 में संशोधन किया है। इसके माध्यम से खनन उद्योग के नियमन में 4 बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें खदानों को आंशिक रूप से वापस करना, निजी खदान मालिकों द्वारा […]
तीन वर्षों का कार्यकाल विस्तार और तीन चुनौतियां
प्रिय गवर्नर बधाई आप ऐसे पहले गवर्नर नहीं हैं जिनका कार्यकाल बढ़ाया गया है मगर कुछ विशेष बातें आपको एक विशिष्ट पहचान देती हैं। पहला कार्यकाल लगभग पूरा करने और दूसरे कार्यकाल की तरफ बढ़ते हुए अपने कई कीर्तिमान तोड़े हैं। जब आप दिसंबर 2024 में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे तो आप सर बेनेगल […]
यूरोप से सबक
महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। रॉयटर्स ने ताजा आंकड़ों का जो विश्लेषण किया है उससे पता चलता है कि 240 में से 55 देशों में संक्रमण की दर घटने के बजाय बढ़ रही है। कुछ देशों खासकर कि पूर्वी यूरोप के देशों में संक्रमण रिकॉर्ड स्तर पर है और गंभीर चिंता की बात यह […]
