नियामकों में अफसरशाही का खत्म हो दबदबा
देश के नियामकीय ढांचे पर नजर डालें तो पता चलेगा कि कम से 16 संस्थान हैं जो अर्थव्यवस्था के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों की निगरानी करते हैं। हो सकता है यह संपूर्ण सूची नहीं हो लेकिन यह इस बात के आकलन के लिए पर्याप्त है कि इन नियामकीय संस्थानों ने अपना प्रबंधन कैसे किया है और क्या […]
राज्यपालों की बढ़ती मुखरता बनी सरकार के लिए मुसीबत
ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्यपालों के मामले में थोड़ी बदकिस्मत है। इस संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति जिन्हें केवल नजर आना चाहिए, बोलते हुए नहीं दिखना चाहिए वे हाल में काफी अधिक मुखर रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि यह सिलसिला हाल में शुरू हुआ हो। सन 2014 में जब […]
तेजी के बाद की दुविधा
शेयर बाजार में बीते वर्ष के ठहराव के बाद तेजी देखने को मिली। आप इस तेजी को कुछ हद तक बेलगाम भी कह सकते हैं क्योंकि अगले सप्ताह दीवाली के साथ समाप्त होने वाले पारंपरिक लेखा वर्ष में 30 शेयरों वाले बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स ने 40 प्रतिशत की असाधारण तेजी दर्ज की। बीते एक दशक […]
पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं
सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं है और केवल उन पटाखों पर पाबंदी है जिनमें बेरियम साल्ट होता है। न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना के पीठ ने कहा कि किसी प्राधिकार को उसके द्वारा जारी निर्देशों के उल्लंघन और उत्सव के नाम पर […]
सीरम ने कोवोवैक्स के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मांगी
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोविड-19 के टीके कोवोवैक्स के उत्पादन के लिए शुक्रवार को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मांगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी ने भारतीय वयस्कों पर दूसरे-तीसरे चरण की क्लिनिकल परीक्षण रिपोर्ट, नोवावैक्स यूके की अंतरिम रिपोर्ट और यूएसए-मेक्सिको […]
मोदी ने ईयू नेताओं से व्यापार, कोविड-19 पर की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष नेताओं के साथ विस्तृत विषयों पर व्यापक बातचीत की जिसमें दोनों पक्षों ने राजनीति एवं सुरक्षा संबंध, कारोबार, वाणिज्य, संस्कृति और पर्यावरण सहित भारत-ईयू मित्रता को और प्रगाढ़ बनाने के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत के लिए […]
स्पूतनिक लाइट का परीक्षण जल्द
भारत में जल्द ही बच्चों के लिए कोविड-19 से बचाव का एक और टीका तैयार हो सकता है। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (डीआरएल) बच्चों पर स्पूतनिक लाइट के परीक्षण के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। डीआरएल बूस्टर खुराक के लिए स्पूतनिक के इस्तेमाल के लिए भी भारतीय दवा नियामक से बातचीत कर रही है। […]
तीन साल और आरबीआई गवर्नर रहेंगे शक्तिकांत दास
सरकार ने गुरुवार देर रात शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में तीन साल के लिए फिर नियुक्त कर दिया। इससे संकेत मिलता है कि महामारी के दौरान केंद्रीय बैंक द्वारा अपनाई गई नीतियों को सरकार का समर्थन प्राप्त है। नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘मंत्रिमंडल […]
दीवाली पर मिलने लगेगा जियोफोन नेक्स्ट
रिलायंस जियो के नए स्मार्टफोन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जियो और गूगल ने आज घोषणा की कि जियोफोन नेक्स्ट दीवाली पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। इस 4जी स्मार्टफोन को किस्तों में भी खरीदने का विकल्प दिया गया है। कंपनी के अनुसार ग्राहक […]
बिकवाली पड़ी बाजार पर भारी
देसी बाजार में शेयरों के ऊंचे मूल्य और जिंसों की कीमतों में बढ़ोतरी के असर से चिंतित विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बेंचमार्क सूचकांक में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। सेंसेक्स 678 अंक (1.13 फीसदी) गिरकर 59,307 पर बंद हुआ, जो उसका 6 अक्टूबर के बाद सबसे निचला स्तर है। सेंसक्स तीन कारोबारी सत्रों […]
