उत्तर प्रदेश की सहकारी समितियों का होगा कंप्यूटरीकरण
दशकों पुराने ढर्रे पर चल रही उत्तर प्रदेश की सहकारी समितियां अब डिजिटल होंगी। प्रदेश की 7479 प्राथमिक सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। केंद्र सरकार की पहल पर सूबे के सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य में सक्रिय 7479 प्रारंभिक कृषि सहकारी ऋण समिति (पैक्स) के ढ़ांचे में व्यापक बदलाव लाया जाएगा। […]
कच्चे माल में तेजी से मार्जिन प्रभावित
दूसरी तिमाही का परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद भारत की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने सरकार से मुद्रास्फीति पर नजर रखने का अनुरोध किया। कच्चा तेल उस स्तर पर पहुंच गया है, जो वर्ष 2014 में दर्ज किया गया था। कृषि जिंसों और […]
मृत्यु की स्थिति में स्वर्ण जमा योजना से निकासी
भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को स्वर्ण मुद्रीकरण योजना से लॉक इन अवधि से पहले निकासी की इजाजत दे दी। लेकिन ऐसी इजाजत तभी मिलेगी जब मूल जमाकर्ता की मृत्यु हो गई हो। योजना के तहत समयपूव4 निकासी की अनुमति थी, लेकिन तीन से पांच साल की लॉक इन अवधि से पहले ऐसा नहीं किया […]
एयरटेल को रिफंड से इनकार
सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें भारती एयरटेल को सरकार से 923 करोड़ रुपये की जीएसटी के रिफंड का दावा करने की इजाजत दी गई थी। दूरसंचार ऑपरेटर ने दावा किया था कि उसने जुलाई-सितंबर 2017 में अतिरिक्त जीएसटी का भुगतान किया था और रिफंड की खातिर […]
इंडियन बैंक का मुनाफा 164 फीसदी बढ़ा
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंंक का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 164 फीसदी की उछाल के साथ 1,089 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 412 करोड़ रुपये रहा था। बैंक की शुद्ध ब्याज आय करीब 1 फीसदी घटकर 4,084 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल […]
इंडिगो को ईंधन कीमतों में तेजी का झटका
हवाई यात्री वापसी कर रहे हैं, किराये की स्थिति मजबूत है और कॉरपोरेट जगत भी कारोबारी यात्राएं शुरू कर दी है। ऐसे में प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो के प्रबंधन को स्थिति में सुधार के दमदार संकेत दिख रहे हैं भले ही विमानन कंपनी ने कच्चे तेल में तेजी के कारण घाटा दर्ज किया हो। चालू […]
फ्लिपकार्ट ऐप से जुड़ा स्नैप का कैमरा किट
ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने अमेरिका के कैमरा और सोशल मीडिया कंपनी स्नैप इंक से साझेदारी की है, जिससे देश भर के ग्राहकों को आगूमेंटेड रियल्टी (एआर) वाला ई-कॉमर्स अनुभव मुहैया कराया जा सके। स्नैप इन इंडिया में इसकी घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा कि यह स्नैप का भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से पहला […]
काफी वास्तविक हो चुका है बाजार, जोखिम के प्रति पहले से अधिक जागरूकता
बीएस बातचीत पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार की पैतृक कंपनी पीबी फिनटेक का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 1 नवंबर को खुलेगा जिसका मूल्य बैंड 940 रुपये से 980 रुपये रखा गया है। कंपनी 44,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर 5,700 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रही है। पीबी फिनटेक के चेयरमैन और मुख्य कार्याधिकारी याशीष दहिया और […]
1 प्रतिशत से कम फर्मों ने चुना पुनर्गठन का विकल्प : क्रिसिल
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने आज कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कोविड राहत पैकेज के तहत दूसरी बार पुनर्गठन का विकल्प देने पर 1 प्रतिशत से भी कम पात्र कंपनियों ने यह विकल्प चुना है। पुनर्गठन 2.0 विंडो 30 सितंबर को बंद हुई थी। क्रिसिल ने एक बयान में कहा है, ‘कोविड-19 महामारी की […]
चीनी उत्पादन 2.18 प्रतिशत घटने के आसार
भारत का चीनी उत्पादन चालू 2021-22 सत्र में 2.18 प्रतिशत घटकर 3.05 करोड़ टन रहने का अनुमान है। इसका मुख्य कारण एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का उपयोग किया जाना है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने आज यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि देश को 2021-22 सत्र (अक्टूबर-सितंबर) में करीब 60 लाख […]
