आईआरसीटीसी का एमकैप एक लाख करोड़ रुपये
सरकारी स्वामित्व वाली आईआरसीटीसी ने मंगलवार को वैसे चुनिंदा पीएसयू की सूची में अपना नाम दर्ज करा दिया, जिसका बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी का शेयर कारोबारी सत्र में 6,393 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छू गया, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 1.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह शेयर […]
फोनपे का लेनदेन 34 प्रतिशत बढ़ा
कैलेंडर वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में किए गए लेनदेन के कुल भुगतान का मूल्य 23.3 प्रतिशत बढ़कर 9.22 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि लेनदेन की संख्या 33.6 प्रतिशत बढ़कर 526.5 करोड़ हो गई। वॉलमार्ट द्वारा समर्थित वित्तीय प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म फोनपे पल्स के कैलेंडर वर्ष 21 की तीसरी तिमाही के डिजिटल […]
एआईएफ के लिए ऐक्सिस एमएफ की इन्वर्जन एडवाइजरी संग साझेदारी
ऐक्सिस ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी और दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज अखिल गुप्ता की अगुआई वाली इन्वर्जन एडवाइजरी सर्विसेज ने कमजोर प्रदर्शन वाली फर्मों में निवेश के लिए साझेदारी की है। संयुक्त इकाई की योजना प्रस्तावित वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) के लिए 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की है। यह फंड मुख्य रूप से दबाव पूर्व, दबाव वाली […]
बाजारों में सात दिन से चली आ रही तेजी पर विराम
एफएमसीजी शेयरों में नुकसान के बीच बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी आठ कारोबारी सत्रों में पहली बार मंगलवार को कमजोरी के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र में 62,245 अंक के उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स अंत में 49 अंकों की गिरावट के साथ 61,716 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला निफ्टी भी अंत में 0.3 […]
अक्टूबर 2020 के बाद तेजी को लेकर कमजोर नजरिया
बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) की तरफ से फंड मैनेजरों के सर्वेक्षण में पाया गया है कि निवेशक लगातार वैश्विक बढ़त की रफ्तार के अनुमान, उच्च महंगाई, बेरोजगारी और घटती मांग (स्टैगफ्लेशन) के अलावा चीन को लेकर चिंतित बने हुए हैं। इस सर्वेक्षण मेंं अक्टूबर 2020 के बाद तेजी का सबसे कमजोर नजरिया सामने आया है […]
एसपी समूह का कर्ज अदायगी लक्ष्य
कंज्यूमर ड्यूरेबल फर्म, यूरेका फोब्र्स और अक्षय ऊर्जा कंपनी स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर में अपनी हिस्सेदारी बेचने के बाद शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने कर्नाटक के गोकक में अपनी कपड़ा इकाई को बिक्री के लिए रखा है। एसपी समूह अपनी परिसंपत्तियों की बिक्री के जरिये ऋण अदायगी लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। […]
रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए बने आईएसआरडीसी को रेलवे बोर्ड ने बंद किया
रेलवे बोर्ड ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए), रेल इंडिया तकनीकी एवं आर्थिक सेवा (आरआईटीईएस) व भारतीय रेलवे निर्माण (आईआरसीओएन) के संयुक्त उपक्रम भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) को बंद करने का फैसला किया है। इसमें आरएलडीए की 50 प्रतिशत, आईआरसीओएन की 26 प्रतिशत और आरआईटीईएस की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईआरएसटीडीसी शुरुआत में […]
दीवाली बाद ही टमाटर सस्ता होने के आसार
टमाटर पर भी महंगाई का रंग चढ़ रहा है। इसके दाम लगातार बढ़कर 100 रुपये किलो की ओर अग्रसर हैं। टमाटर महंगा होने की वजह बीते दिनों में उत्पादक इलाकों में बारिश से इसकी फसल खराब होना है। कारोबारियों का कहना है कि दीवाली तक टमाटर की महंगाई से राहत मिलने की संभावना कम ही […]
सेवा शुल्क पर एजेंसियों को देना पड़ सकता है जीएसटी
सरकारी और निजी एजेंसियों को सरकार के लिए संग्रह किए गए सेवा शुल्क पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान करना पड़ सकता है, जो वह ग्राहकों से वसूलती हैं। एएमआरजी ऐंड एसोसिएट्स के सीनियर पार्टनर रजत मोहन ने कहा कि अथॉरिटी आफ एडवांस रूलिंग (एएआर), तेलंगाना ने प्रावधान किया है कि एजेंसी द्वारा […]
समझौतों में संभलकर रखने होंगे कदम
भारत अगले 5 महीने में कम से कम 3 जल्द परिणाम देने वाले और पूर्ण कारोबारी समझौते पर हस्ताक्षर करने की ओर बढ़ रहा है, वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि इस दिशा में सावधानीपूर्वक कदम रखे जाने की जरूरत है। भारत इस समय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (ईयू), संयुक्त […]
