डीमार्ट के लिए मूल्यांकन का रोड़ा
कारोबारी सत्र में अब तक के सर्वोच्च स्तर को छूने के बाद खुदरा क्षेत्र की दिग्गज एवेन्यू सुपरमाट्र्स (डी-मार्ट) का शेयर 8 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसकी वजह बाजार की उम्मीद के मुकाबले मार्जिन के मोर्चे पर कमजोर प्रदर्शन है, हालांकि राजस्व की रफ्तार मजबूत रही है। सबसे बड़ी चिंता हालांकि उसके मूल्यांकन को […]
जल गुणवत्ता और मांग प्रबंधन पर दें ध्यान
नई राष्ट्रीय जल नीति (एनडब्ल्यूपी) में कहा गया है कि देश के जल संकट को आपूर्ति क्षेत्र की ओर से हल करने की संभावनाएं अब बहुत सीमित रह चुकी हैं। ऐसे में नीति में यह प्रस्ताव रखा गया है कि अब लंबे समय से उपेक्षित पानी के मांग क्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है। […]
कांग्रेस में नेतृत्व से जुड़ा बुनियादी सवाल अभी भी अनुत्तरित
गत सप्ताह आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बारे में कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘बैठक का मिजाज मेलमिलाप वाला था। वहां किसी पर कोई हमला नहीं किया गया।’ कार्य समिति की बैठक के माहौल का उल्लेख करने की जरूरत पड़ी यह बात अपने […]
जलवायु परिवर्तन पर हों गंभीर
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए होने वाले संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन सीओपी26 के आयोजन का समय करीब आ रहा है। यह शिखर बैठक ग्लासगो में होनी है और इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि भारत सरकार राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) योजना के तहत जताई गई प्रतिबद्धताएं संशोधित करने […]
‘सुपर संडे’ पर लौटी खोई रौनक
दशहरे की छुट्टियों के दौरान बीता रविवार भारत की विमानन कंपनियों के लिए ‘सुपर संडे’ साबित हुआ। एक ही दिन में 3.27 लाख से अधिक लोगों ने हवाई सफर किया जो कि मार्च 2020 के बाद का सर्वोच्च स्तर है। महामारी की वजह से लगे सख्त लॉकडाउन के बाद मई 2020 में विमान सेवाएं बहाल […]
कोवैक्सीन का आपात इस्तेमाल : अगले हफ्ते विचार करेगा डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन का तकनीकी सलाहकार समूह भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल किए जा रहे कोवैक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध करने पर विचार करने के मकसद से 26 अक्टूबर को बैठक करेगा। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने यह जानकारी दी। कोवैक्सीन का निर्माण करने वाली […]
उपचाराधीन मरीजों की संख्या 221 दिनों में सबसे कम
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,596 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,81,315 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,89,694 रह गई जो 221 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 166 […]
बिजली उत्पादन, माल ढुलाई में आई कमी
आर्थिक गतिविधियों के साप्ताहिक संकेतकों ने बिजली उत्पादन में कमी और रेल माल ढुलाई में वृद्धि के बीच कमजोरी के कुछ संकेत दिखाए। 17 अक्टूबर, 2021 को समाप्त सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में बिजली उत्पादन में तेज गिरावट के साथ धीमी वृद्धि हुई जिसके लिए कोयले की कमी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। […]
धनकुबेरों की सूची में स्टार्टअप
क्या आपने कभी आईटी सेवा कंपनी ब्राउजरस्टैक के प्रवर्तकों नकुल अग्रवाल एवं ऋतेश अरोड़ा और सैन जोस स्थित क्लाउड डिलिवर्ड सिक्योरिटी एज अ सर्विस कंपनी जेडस्केलर के संस्थापक जय चौधरी का नाम नहीं सुना? अगर नहीं तो आपको जल्द ही उनका नाम सुनने को मिल सकता है क्योंकि वे उन स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के संस्थापकों […]
एनसीएलटी ने रिलायंस रिटेल को दी ईजीएम की अनुमति
राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स और रिलायंस रिटेल ऐंड फैशन लाइफस्टाइल्स को फ्यूचर समूह के कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए शेयरधारकों और ऋणदाताओं की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की मंजूरी आज दे दी। एनसीएलटी ने कहा कि अमेरिकी रिटेल दिग्गज एमेजॉन की आपत्ति फिलहाल उचित नहीं है और उस […]
