आयुध कारखानों के ‘निजीकरण’ में सक्षमता का रहे ध्यान
आयुध कारखाना बोर्ड (ओएफबी) का वजूद शुक्रवार से खत्म हो चुका है। इसके कोलकाता स्थित मुख्यालय, 41 आयुध कारखानों, नौ प्रशिक्षण संस्थानों, तीन क्षेत्रीय विपणन केंद्रों एवं चार सुरक्षा नियंत्रक कार्यालयों को सार्वजनिक क्षेत्र के सात रक्षा उपक्रमों में बांट दिया गया है। नई व्यवस्था में निजी क्षेत्र को भी 542 रक्षा विनिर्माण लाइसेंस दिए […]
सतर्क नीतिगत प्रबंधन
उच्च स्तरीय और सावधानी से चुने गए आंकड़े यह संकेत देतेे हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी महामारी के कारण उपजी उथलपुथल से निपट रही हैै। आर्थिक स्थिति में मौजूदा सुधार से उत्साहित मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की सॉवरिन रेटिंग को लेकर अपना नजरिया ऋणात्मक से बदलकर स्थिर कर दिया। उसने चालू वित्त वर्ष […]
पैंडोरा पेपर्स : विदेशों में ट्रस्ट के जरिये खेल
भारत के नजरिये से पैंडोरा पेपर्स का खुलासा इतना अहम क्यों है? वैश्विक सेवा फर्मों से करीब 1.2 करोड़ कागजात लीक हुए हैं। उनमें भारत की भी करीब 350 प्रमुख हस्तियों से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। इनमें अनिल अंबानी, विनोद अदाणी, किरण मजूमदार-शॉ, नीरा राडिया, सचिन तेंडुलकर, जैकी श्रॉफ और सतीश शर्मा के नाम […]
लखीमपुर मामले पर विपक्ष के तीखे तेवर
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों को कथित तौर पर कुचलने पर बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से मिश्रा की गृह मंत्री से यह पहली मुलाकात है। […]
श्रेय फिर शुरू करेगी कारोबार
कोलकाता के श्रेय समूह के नए प्रशासक इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन से आज मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि बदलाव की इस अवधि में किसी को नौकरी से हटाया नहीं जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को रजनीश शर्मा को श्रेय का नया प्रशासक नियुक्त किया था। शर्मा ने कहा कि […]
दूरसंचार फर्मों के लिए बैंक गारंटी 80 फीसदी तक घटाई
दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार कंपनियों के लिए प्रदर्शन और वित्तीय बैंक गारंटी जरूरत को 80 फीसदी घटा दिया है। इस संदर्भ में बुधवार को लाइसेंस संशोधन नोट जारी किया गया। संशोधित नियमों के तहत दूरसंचार कंपनियों को अनुबंध या बाध्यता के तहत क्षेत्र में प्रदर्शन को लेकर दूरसंचार लाइसेंस के लिए प्रत्येक सेवा क्षेत्र पर […]
रुपया 75 के करीब, बॉन्ड प्रतिफल में तेजी
मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावना बेहतर बताई है मगर उससे रुपये को मदद नहीं मिली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव सात साल के उच्च स्तर पर पहुंचने से डॉलर के मुकाबले रुपया 75 के करीब आ गया। साथ ही 10 वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल भी बढ़ा है। कच्चे तेल में तेजी […]
कोयला आपूर्ति के नियम बदलेंगे
केंद्र कोयले की आपूर्ति और ताप विद्युत संयंत्रों में उसके भंडारण के नए नियम बनाएगा ताकि मांग-आपूर्ति का गणित बिगडऩे जैसी हालत पैदा नहीं हो, जो इस बार पैदा हुई है। कोयला और ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर ताप विद्युत इकाइयों के लिए मासिक कोयला आपूर्ति कार्यक्रम तैयार करने का फैसला लिया है ताकि मार्च के […]
सत्ता और विपक्ष के मझधार में फंसी जलयुक्त शिवार योजना
महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती सरकार की सबसे चर्चित योजना जलयुक्त शिवार मौजूदा महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के निशाने पर है। महाराष्ट्र सरकार मराठवाड़ा में हाल की भारी बारिश से हुए जलभराव की वजह जलयुक्त शिवार योजना को बता रही है, तो पूर्ववर्ती सरकार के मुखिया इसकी वजह योजना पर लगाई गई रोक को बता रहे […]
आलू और प्याज को छोड़कर सब्जियों के दाम में उछाल
पेट्रोल और खाद्य तेल के बाद चुनिंदा सब्जियों की कीमत पिछले कुछ हफ्तों से उबाल पर है। व्यापार और बाजार के सूत्रों का कहना है कि सितंबर महीने में अत्यधिक समय तक बारिश होने और उसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत बढऩे से परिवहन लागत में बढ़ोतरी होने के कारण मोटे तौर पर सब्जियों […]
