facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोयला आपूर्ति के नियम बदलेंगे

Last Updated- December 12, 2022 | 12:28 AM IST

केंद्र कोयले की आपूर्ति और ताप विद्युत संयंत्रों में उसके भंडारण के नए नियम बनाएगा ताकि मांग-आपूर्ति का गणित बिगडऩे जैसी हालत पैदा नहीं हो, जो इस बार पैदा हुई है। कोयला और ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर ताप विद्युत इकाइयों के लिए मासिक कोयला आपूर्ति कार्यक्रम तैयार करने का फैसला लिया है ताकि मार्च के अंत तक सभी विद्युत इकाइयों के पास कम से कम चार करोड़ टन का भंडार रहे।
अधिकारियों ने कहा कि इस समय ताप विद्युत इकाइयों के पास कोयले का करीब 73 लाख टन का भंडार है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने आपूर्ति बढ़ाई है और उसने इस महीने के अंत तक करीब 30 लाख टन की आपूर्ति का लक्ष्य तय किया है। ऊर्जा मंत्रालय में सचिव आलोक कुमार ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा कि उन्होंने ताप बिजली संयंत्रों के लिए कोयला भंडारण के नियम संशोधित करने और बिजली संयंत्रों की आवश्यक मांग के मुतबिक इसकी गणना के लिए केंद्रीय बिजली प्राधिकरण (सीईए) के साथ बातचीत की है।
सीईए ऊर्जा मंत्रालय की तकनीकी इकाई है। यह कोयला भंडार के आंकड़े इस आधार पर इक_े करती है कि बिजली उत्पादक इकाई में कितने दिन का भंडार बचा है। कुमार ने कहा कि इससे सही तालमेल कायम नहीं हो पाता है क्योंकि इसे अधिक मांग की अवधि में कम और कम मांग की अवधि में ज्यादा माना जा सकता है।  कुमार ने कहा, ‘हमारे आकलन के मुताबिक मार्च के आखिर में ताप बिजली संयंत्रों के पास चार करोड़ टन कोयला होना चाहिए। मार्च से बिजली की अधिक मांग वाले महीने शुरू होते हैं मगर उस समय कोयले की आपूर्ति कम होती है।’ कुमार ने कहा कि उन्होंने इस बारे में कोयला मंत्रालय को आंकड़ों के साथ बताया है कि 4 करोड़ टन का भंडार बनाने के लिए बिजली संयंत्रों को हर महीने कितना कोयला भेजा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोयला मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि अक्टूबर के आखिर तक कोयले की आपूर्ति पर्याप्त होगी। बिजली क्षेत्र की मौजूदा दैनिक मांग 17 लाख टन हैे, जिसमें से 13 लाख टन की आपूर्ति कोल इंडिया करती है।
कोयला मंत्रालय के सचिव ए के जैन ने इस समाचार-पत्र को बताया, ‘अब देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश कम हो गई है, जिससे कोयले की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। हम बिजली की बढ़ी मांग पूरी करेंगे और अगले कुछ दिनों में ताप बिजली संयत्रों में कोयले का भंडार बनने लगेगा।’
जैन ने कहा कि देश की खदानों में कोयले की कोई कमी नहीं है। केवल मॉनसून लंबा खिंचने से मांग-आपूर्ति का अंतर पैदा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘सितंबर के आखिर में भी बारिश जारी रहने और बिजली की मांग बढऩे से बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार निचले स्तर पर आ गया है। सितंबर की तुलना मेंं ज्यादा आपूर्ति से स्थिति पहले ही सुधरने लगी है।’
अगस्त से ताप इकाइयों में कोयले का भंडार कम हुआ है। इस समय 17 गीगावाट की बिजली उत्पादन इकाइयों के पास कोयले का कोई भंडार नहीं है और 21 गीगावाट की इकाइयों के पास 4 दिन से कम का कोयला भंडार है।

First Published - October 6, 2021 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट