कारोबार दोगुना करेगी फीनिक्स मिल्स
मॉल डेवलपर फीनिक्स मिल्स वित्त वर्ष 2026 तक खुदरा प्रॉपर्टी के अपने पोर्टफोलियो को दोगुना करने की संभावनाएं तलाश रही है। कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में चेयरमैन अतुल रुइया ने कहा है कि कंपनी वित्त वर्ष 2026 के बाद अपने पोर्टफोलियो में हर साल 10 लाख वर्ग फुट जगह जोडऩा चाहती है। फिलहाल मुंबई, […]
लिंकोइन फार्मा ने दवा बनाने का संयंत्र खरीदा
अहमदाबाद की दवा कंपनी लिंकोइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने निमोनिया और ब्रोंकाइटिस के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक्स दवाओं के उत्पादन के लिए मेहसाणा में एक संयंत्र का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के अलावा क्षमता विस्तार और आधुनिकीकरण पर कंपनी अपने आंतरिक संसाधनों से 30 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस संयंत्र में सेफालोस्पोरिन […]
एमपी बिड़ला ग्रुप में घमासान जारी
कोलकाता के लोढ़ा परिवार के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे प्रियंवदा बिड़ला एस्टेट के प्रशासकों ने एमपी बिड़ला समूह की विभिन्न कंपनियों के शेयरधारकों से कहा है कि वे समूह की सभी चार कंपनियों के बोर्ड में अपने नामांकित व्यक्तियों के लिए मतदान करें। प्रवर्तक कंपनी पंजाब प्रोड्यूस ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड (पीपीटीसीएल) ने हर्षवर्धन लोढ़ा […]
पुरुषों के सौंदर्य बाजार में उतरी केविनकेयर
प्रमुख एफएमसीजी कंपनी केविनकेयर ने अपने कारोबार के पुनर्गठन की घोषणा करने के कुछ सप्ताह बाद अपने एक पर्सनल केयर ब्रांड बाइकर्स को लॉन्च करते हुए पुरुष सौंदर्य श्रेणी में उतरने की घोषणा की है। केविनकेयर के मुख्य कार्याधिकारी एवं निदेशक (एफएमसीजी) वेंकटेश विजयराघवन ने कहा कि कंपनी का मानना है कि यह क्षेत्र सालाना […]
भारत में फ्रेशरों की नियुक्ति का रुझान दमदार
भारत में फ्रेशर नियुक्ति योजनाओं में तेजी आ रही है। जहां फ्रेशरों को नियुक्ति करने का वैश्विक रुझान 6 प्रतिशत पर है, वहीं भारत में यह 17 प्रतिशत है। टीमलीज एडटेक की जुलाई से दिसंबर 2021 की अवधि के लिए ‘करियर आउटलुक रिपोर्ट’ से यह संकेत मिला है कि 17 प्रतिशत नियोक्ता 2021 की दूसरी […]
हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स करेगी बड़ा निवेश
पूर्णेंदु चटर्जी के स्वामित्व वाले टीसीजी समूह की मुख्य कंपनी हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तीन पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स बनाने की योजना बनाई है, जिस पर करीब 30 अरब डॉलर का निवेश हो सकता है। इसकी जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि कंपनी ऐसे भारी भरकम निवेश के आंशिक वित्त पोषण […]
प्रोत्साहन पैकेज के नियम पर सेबी ने एम्फी को लिखा पत्र
बाजार नियामक सेबी ने म्युचुअल फंड उद्योग निकाय एम्फी को पत्र लिखकर प्रोत्साहन पैकेज के नियमों पर और चीजें और स्पष्ट कर दी है। पत्र में कहा गया है, डेट रिसर्च एनालिस्टों को डेट व हाइब्रिड योजनाओं की यूनिट दी जा सकती है, वहीं इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट को इक्विटी व हाइब्रिड योजनाओं की यूनिट दी […]
टॉरंट पावर ने सीईएससी से खरीदा पवन ऊर्जा संयंत्र
टॉरंट पावर लिमिटेड ने एक पवन ऊर्जा संयंत्र के अधिग्रहण के लिए सीईएससी लिमिटेड एवं अन्य के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है। इसके तहत सीईएससी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई सूर्या विद्युत लिमिटेड और उसके 156 मेगावॉट क्षमता के पवन ऊर्जा संयंत्रों का 100 फीसदी अधिग्रहण किया जाएगा। कंपनी ने आज […]
खुलासा मानक से परेशान फंड उद्योग
रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों (रीट्स) और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्टों (इनविट) को इक्विटी सूचकांकों में शामिल करने की अनुमति से म्युचुअल फंडों (एमएफ) में खुलासा मानकों को लेकर चिंता पैदा हुई है। सूत्रों का कहना है कि रीट और इनविट को इक्विटी योजनाओं के तौर पर शामिल नहीं किया गया है, जिससे पैसिव फंडों और ईटीएफ […]
एफटीए नीति में बदलाव होगा कितना असरदार?
वाणिज्य मंत्रालय के हालिया बयानों से ऐसे संकेत मिलते हैं कि भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से संबंधित अपनी नीति में व्यापक बदलाव करने जा रहा है और इन समझौतों को जल्द संपन्न कराने के लिए वार्ताओं के दौर भी तेज किए जाएंगे। यह खबर इस लिहाज से सुकूनदेह है कि भारत ने पिछले10 वर्षों […]
