चीनी मिलों ने सुस्त किए निर्यात सौदे
केंद्र सरकार ने इस महीने समाप्त होने जा रहे 2020-21 सीजन में 60 लाख टन चीनी का अनिवार्य निर्यात करने के लिए अब तक 1,800 करोड़ रुपये की सब्सिडी का भुगतान किया है। यह जानकारी पीटीआई ने खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दी है। चीनी के अतिरिक्त भंडार में कमी लाने […]
कार्स 24 ने जुटाए 45 करोड़ डॉलर
कार्स24 ने सोमवार को कहा कि उसने डीएसटी ग्लोबल, फाल्कन ऐज, सॉफ्टबैंक विजन फंड 2 और अन्य से 45 करोड़ डॉलर (करीब 3,321.3 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इसके साथ ही कंपनी का बाजार मूल्यांकन लगभग दोगुना बढ़कर 1.84 अरब डॉलर हो गया। मूल रूप से पुरानी कारों की बिक्री-खरीद की सेवा देने वाली कंपनी ने […]
एमेजॉन की नजर अगले 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं पर
प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन स्थानीय भाषाओं के जरिये लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह ग्राहकों को वॉइस आधारित शॉपिंग सेवाएं मुहैया करा रही है। ई-कॉमर्स कंपनी का उद्देश्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है जो अगले 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं के लिए समावेशी और सुलभ हो। इसके लिए कंपनी […]
केफिन टेक में कोटक का निवेश
निजी क्षेत्र के ऋणदाता कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को कहा कि वह केफिन टेक्नोलॉजीज में 310 करोड़ रुपये में 9.98 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। एक्सचेंज को दी सूचना में बैंक ने कहा है, ‘कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड ने केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 1.67 करोड़ इक्विटी शेयर (9.98 प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता) करीब 310 करोड़ रुपये […]
जायडस कैडिला अपने दो ब्रांड बेचेगी
कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड (जायडस कैडिला) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड अपने दो ब्रांड निजी इक्विटी दिग्गज ट्रू नॉर्थ की एक पोर्टफोलियो कंपनी को बेचने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी कि जाइडस हेल्थकेयर ने अपने ब्रांडों माइफगेस्ट और साइटोलॉग बेचने के लिए इंटेग्रेस […]
ट्रू नॉर्थ ने निर्माण फर्म को बेच दी आरडीसी कंक्रीट
इन्फ्रा डॉट मार्केट (कंस्ट्रक्शन सॉल्युशंस कंपनी) ने आज कहा कि उसने देसी प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ से आरडीसी कंक्रीट का अधिग्रहण कर लिया है। आरडीसी देश में सबसे बड़ी स्वतंत्र रेडी मिक्स कंक्रीट कंपनी है। ट्रू नॉर्थ के पास इस फर्म की बहुलांश हिस्सेदारी थी, जो उसने साल 2005 में निवेश के जरिए हासिल […]
खाद्य महंगाई दर 2022 में खराब होगी: नेस्ले
पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान खाद्य महंगाई दर में बढ़ोतरी होने से लोगों के पारिवारिक बजट पर दबाव काफी बढ़ गया है लेकिन फिलहाल उन्हें राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। पैकेटबंद फूड उद्योग के एक वरिष्ठ अधिकारी का मानना है कि आगामी तिमाहियों के दौरान भारतीय उपभोक्ताओं को कहीं अधिक चुनौतियों का […]
एयर इंडिया: टाटा को एसबीआई से दम
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की बोली के लिए टाटा समूह को रकम उपलब्ध कराएगा। एसबीआई इस सौदे के लिए टाटा संस की विशेष उद्देशीय कंपनी अथवा टाटा संस के डिबेंचर की खरीदारी के लिए रकम उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। बैंकरों ने कहा […]
चीन और फेडरल रिजर्व की चिंता से सहमा बाजार
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय बाजार में नरमी आनी शुरू हो गई है, क्योंकि चीन के एवरग्रैंड गु्रप की कर्ज संबंधित चिंताओं, घटती जिंस कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से जुड़ी आशंकाओं ने निवेशकों को चिंतित किया है। सेंसेक्स 58,491 पर बंद हुआ, जो 19 जुलाई से 525 अंक या […]
अमेरिकी कर्ज और चीन से टूटा रुपया
विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की तरफ से कर्ज को लेकर संभावित चूक को टालने के लिए देश की कर्ज सीमा में बढ़ोतरी के अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलन के बयान के बाद भारतीय रुपया सोमवार को टूट गया। येलन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल में अपना विचार रखा है, जिसमें कहा गया है, अमेरिका […]
