चीन की चिंता में पिघले धातु शेयर
चीन के सबसे बड़े प्रॉपर्टी डेवलपर एवरग्रैंड के कर्ज में चूक करने के मामले और दुनिया भर में औद्योगिक धातुओं और अयस्कों की कीमतों में नरमी से धातु शेयरों में आज जोरदार गिरावट आई। बीएसई का धातु सूचकांक 6.8 फीसदी लुढ़क गया। सेंसेक्स पर भी इसका असर पड़ा और वह 0.9 फीसदी गिरावट पर बंद […]
भाजपा ने संकल्प पत्र के सभी वादे किए पूरे : योगी
पांच महीने बाद होने जा रहे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में योगी सरकार बड़े पैमाने पर लगे उद्योग, बढ़े निर्यात, छोटे व मझोले उद्यमों के विकास, निजी और सरकारी क्षेत्र में दिए गए रोजगार के साथ ही राम मंदिर व धार्मिक पर्यटन के विकास की उपलब्धियों के साथ उतरेगी। राजधानी लखनऊ में जहां मुख्यमंत्री […]
सतर्कता के साथ गणपति उत्सव की विदाई
मुंबई में गणेश उत्सव के 10वें दिन रविवार को शहर में अलग-अलग जगहों पर गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या इस जयघोष के बीच गणपति उत्सव का विसर्जन किया। तीसरी लहर के मुहाने में खड़ी मुंबई के साथ आतंकी अलर्ट की वजह से पुलिस-प्रशासन कभी चौकन्ना है। महानगर पालिका अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी […]
बेहतर प्रवर्तन के कारण बढ़ा कर संग्रह : विशेषज्ञ
कर संग्रह कुछ ऐसे मानदंडों में शामिल रहा जिनमें चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान महामारी से पूर्व के स्तर से अधिक वृद्घि हुई है। वित्त वर्ष 2022 के अप्रैल से जुलाई के दौरान राज्यों को हस्तांतरण से पूर्व केंद्र के कुल कर संग्रह में वित्त वर्ष 2020 की समान अवधि के […]
किसानों को खुले बाजारों में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मिले अनाज के दाम
देश के कृषि परिवारों पर राष्ट्रीय सर्वेक्षण का बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा विश्लेषण करने पर पता चला है कि 2019 में किसानों को बाजार में अपनी प्रमुख फसलों को बेचने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम मिले। सबसे महत्त्वपूर्ण बात है कि 2013 में किसानों को कुछ फसलों के दाम एमएसपी से बेहतर मिले […]
हर महीने केंद्र को 1,500 करोड़ रुपये राजस्व देगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परिचालन में आने के बाद केंद्र को हर महीने 1,000 से 1,500 करोड़ रुपये का पथकर (टोल) राजस्व देगा। इस बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे के 2023 में परिचालन में आने की उम्मीद है। गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को ‘सोने […]
यूपी में एमेजॉन ने किया विस्तार
ई-कॉमर्स फर्म एमेजॉन इंडिया ने लखनऊ में 2 फुलफिलमेंट सेंटर (एफसी) खोलने के साथ उत्तर प्रदेश में नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इन दो नए केंद्रों में एक एक नया एफसी और एक बड़े उपकरणों और फर्नीचर के लिए विशेषीकृत एफसी है। इस विस्तार के साथ उत्तर प्रदेश में एमेजॉन के 3 फुलफिलमेंट […]
आईडीबीआई के विनिवेश में लगेगा 1 साल
एलआईसी के नियंत्रण वाले आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक हिस्सेदारी की बिक्री प्रक्रिया में मदद के लिए बोली जमा कराने वाले ज्यादातर मर्चेंट बैंकरों ने कहा है कि इस प्रक्रिया को पूरा करने में एक साल का समय लगेगा। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के समक्ष प्रस्तुतीकरण में ज्यादातर पात्र लेनदेन सलाहकारों ने आईडीबीआई […]
बिजली उत्पादन कंपनियों का सख्त रुख
बिजली उत्पादन कंपनियों (जेनको) का बकाया बढ़ रहा है और बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) उसका समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। ऐसे में अब केंद्रीय जेनको अपने पुराने बकाये की वसूली के लिए सख्त कदम उठा रही हैं। नोटिस जारी करने, बिजली आपूर्ति कम करने से लेकर त्रिपक्षीय समझौते (टीपीए) लागू करने जैसे कदम […]
अब ईपीएफ खाता दिखाएगा कर योग्य और गैर-कर योग्य बैलेंस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि भविष्य निधि (पीएफ) में कर्मचारी के सालाना 2.5 लाख रुपये से अधिक योगदान पर मिलने वाले ब्याज पर 1 अप्रैल से कर लगेगा। बाद में इस सीमा को बढ़ाकर उन मामलों में पांच लाख रुपये कर दिया गया, जिनमें अकेेले कर्मचारी […]
