मामले वापस लेने के लिए तैयार केयर्न
c ने आज कहा कि वह भारत सरकार द्वारा पिछली तिथि से कराधान को निरस्त करने और मामले के समाधान के प्रावधान को स्वीकार करती है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि 1.2 अरब डॉलर के मध्यस्थता आदेश को लागू कराने के लिए भारत सरकार के खिलाफ दायर सभी मुकदमों को वापस लेने के […]
दूरसंचार फर्मों को मिलेगी राहत!
वित्तीय संकट से जूझ रहे दूरसंचार क्षेत्र को राहत देने के मकसद से केंद्र सरकार कंपनियों को इनविट और रीट के जरिये अपनी संपत्तियों के मुद्रीकरण के लिए प्रोत्साहित कर सकती है। कंपनियां रीट और इनविट के जरिये विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर सकती हैं तथा ऐसे निवेश पर सरकार की ओर से भरोसा दिया […]
‘राजनीतिक दल न करें जनसभाएं’
मुंबई में कोरोना महामारी फिर से हाथ से बाहर होती जा रही है। औसत साप्ताहिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन इसलिए भी परेशान है कि मुंबई में 10 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी समारोह की तैयारी भी चल रही है। मुंबई की महापौर लोगों को आगाह करते हुए कह रही हैं […]
उत्तर प्रदेश: कर्फ्यू में ढील
उत्तर प्रदेश के 75 में से 59 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं मिलने के बाद योगी सरकार ने रात के कर्फ्यू में और ढील देने का फैसला किया है। अब पूरे प्रदेश में रात का कर्फ्यू 11 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। पहले रात का कर्फ्यू 10 बजे […]
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार
तालिबान ने कार्यवाहक सरकार के मंत्रिमंडल की घोषणा मंगलवार को कर दी जिसमें समूह के पुराने चेहरों को जगह दी गई है। इसमें अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन और अफगान सरकार के सहयोगियों के खिलाफ 20 साल तक चली जंग में दबदबा रखने वाले तालिबान की शीर्ष हस्तियों को शामिल किया गया है। तालिबान के पिछले […]
देश में 70 करोड़ टीके लगे
देश में कोविड टीके की दी गई खुराक के आंकड़े ने 70 करोड़ के स्तर को पार कर लिया है। अब तक दिए गए टीकों में 76 फीसदी से अधिक टीके की पहली खुराक है जबकि बाकी 24 फीसदी दूसरी खुराक है। कोविन डैशबोर्ड के आंकड़े के मुताबिक मंगलवार को टीके की लगभग 70 लाख […]
कई एमएफ योजनाएं एक साल के अंदर हुईं बाहर
पिछले एक साल के दौरान आईपीओ में निवेश करने वाली कई म्युचुअल फंड योजनाएं लंबे समय तक निवेश बनाए रखने में सफल साबित नहीं हुईं। पिछले एक साल के दौरान (30 जून तक) आईपीओ के लिए आवदन करने वाली 1,051 म्युचुअल फंड योजनाओं में से सिर्फ 582 ही सूचीबद्घता के बाद शेयर बरकरार रखने में […]
आईटीसी में बड़ी तेजी के आसार!
एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का शेयर ऐसे समय में सुस्त बना हुआ है जब उसके प्रतिस्पर्धियों और संपूर्ण बाजार ने शानदार प्रतिफल दिया है। सीएलएसए की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयर में सुस्ती शायद इसलिए भी दिख रही है, क्योंकि कंपनी अपने व्यवसाय में बदलाव के दौर से गुजर रही है। ब्रोकरेज फर्म […]
एडलवाइस एआरसी में हिस्सेदार बनी सीडीपीक्यू
एडलवाइस ने कहा है कि कनाडा के पेंशन फंड सीडीपीक्यू की इकाई सीडीपीक्यू प्राइवेट इक्विटी एशिया ने एडलवाइस ऐसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (ईएआरसी) में 20 फीसदी शेयर हिस्सेदारी लेकर उसका एक प्रायोजक बन गया है। कंपनी ने कहा कि इसके तहत सीडीपीक्यू के पास मौजूद 3.32 करोड़ अनिवार्य परिवर्तनीय तरजीही शेयरों (सीसीपीएस) को कंपनी के […]
स्विगी ने गुडग़ांव में स्थापित किया विकास केंद्र
स्विगी तेजी से अपनी तकनीकी टीम का विस्तार कर रही है क्योंकि फूड डिलिवरी कंपनी को पिछले कुछ महीनों के दौरान कारोबार में जबरदस्त सुधार और उल्लेखनीय वृद्धि दिख रही है। सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी पिछली दो तिमाहियों के दौरान इंजीनियरिंग, उत्पाद, डिजाइन, एनालिटिक्स और डेटा साइंस जैसी विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां की है। […]
