थोक महंगाई 3 माह के निचले स्तर पर आई
जुलाई में थोक महंगाई दर में लगातार दूसरे महीने कमी आई है। जून के 12.07 प्रतिशत की तुलना में यह जुलाई में घटकर 11.16 प्रतिशत रह गई है। हालांकि विनिर्मित वस्तुओं और कच्चे तेल के दाम में तेजी बनी हुई है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर तीन महीने के निचले स्तर पर है, […]
एचडीएफसी ने पेश की हरित और सतत जमा योजनाएं
देश के सबसे बड़े आवास ऋणदाता एचडीएफसी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने खुदरा ग्राहकों के लिए ‘हरित और सतत’ जमा योजनाएं शुरू की है। इन योजनाओं में जमा धन का इस्तेमाल हरित एवं सतत आवास ऋण समाधान और सेवाओं के वित्तपोषण में किया जाएगा। एचडीएफसी लिमिटेड ने एक बयान में कहा, ‘कोई व्यक्ति […]
13-23 प्रतिशत रह सकती है जीडीपी वृद्धि
अर्थशास्त्रियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि दर 13.1 प्रतिशत से 23 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया है। इस माह के अंत तक जीडीपी के आंकड़े आने हैं। पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री प्रïणव सेन ने अनुमान लगाया है कि जीडीपी वृद्धि इस दौरान 17-18 प्रतिशत के बीच […]
इक्विटी बाजार में तेजी से हाइब्रिड फंड चमके
भारतीय इक्विटी बाजारों के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने और महंगे मूल्यांकन की वजह से कुछ विश्लेषक कथित ‘एग्रेसिव हाइब्रिड’ फंडों में अवसर तलाश रहे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे फंडों ये बाजार गिरने की स्थिति में मदद मिल सकती है। जुलाई में, इस श्रेणी में 2021 में पहली बार अच्छा शुद्घ प्रवाह दर्ज […]
देवयानी, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स से एचएनआई को मिश्रित परिणाम
देवयानी इंटरनैशनल और एक्सारो टाइल्स के आईपीओ में दांव लगाने वाले अमीर निवेशकों को सूचीबद्घता के दिन कुछ कमाई करने का मौका मिला, लेकिन वहीं कृष्णा डायग्नोस्टिक में निवेश से उन्हें पहले दिन अच्छी तेजी के बावजूद नुकसान का सामना करना पड़ा है। विश्लेषकों का कहना है कि ऊंचे अभिदान स्तरों और ब्याज दरों में […]
अल्पावधि के कर्ज के निपटान पर विचार कर रही ऑयल इंडिया
ऑयल इंडिया अल्पावधि के कर्ज (4,000 करोड़ रुपये) का इस वित्त वर्ष मेंं पूरी तरह निपटान करने पर विचार कर रही है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, अल्पावधि के कर्ज के एक बड़े हिस्सा (2,350 करोड़ रुपये) का पुनर्भुगतान पहले ही किया जा चुका है। कंपनी ने यह रकम नुमालीगढ़ रिफाइनरी में भारत पेट्रोलियम की […]
देवयानी इंटरनैशनल का शानदार प्रवेश, अन्य आईपीओ में सुस्ती
भारत में केएफसी, पिज्जा हट और कोस्टा कॉफी की फ्रैंचाइजी देवयानी इंटरनैशनल के शेयर का सोमवार को शेयर बाजार में शानदार स्वागत हुआ। यह शेयर अपने निर्गम भाव के मुकाबले 56 प्रतिशत की तेजी के साथ 141 रुपये पर सूचीबद्घ हुआ। हालांकि शेयर मुनाफावसूली बढऩे की वजह से अपनी बढ़त कायम रखने में विफल रहा […]
केयर्न कर मामला वेदांत मामले के नतीजे पर टिका
केयर्न एनर्जी पर पूर्ववर्ती प्रभाव से कर लगाने के मामले में केंद्र सरकार की तरफ से रखी गई पेशकश के बाद सबकी नजरें वेदांत पर टिक गई हैं जिसने सिंगापुर मध्यस्थता पंचाट में इसी तरह के मामले में अपील की हुई है। सरकार ने केयर्न एनर्जी को पूर्ववर्ती प्रभाव से लगाए गए कर के मद […]
कम ब्रांड, अधिक मॉडल पर एमऐंडएम का जोर
प्रमुख वाहन कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) बेहतर ब्रांड आर्किटेक्चर के साथ प्रतिस्पर्धी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बाजार में अपनी दमदार वापसी करने के लिए तैयार है। कंपनी के एक वरिष्ठï अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास कुछ ही दमदार ब्रांड होंगे और वह नए मॉडल लॉन्च करने के बजाय […]
पेज इंड.: वृद्धि रफ्तार की दरकार
चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में पेज इंडस्ट्रीज का वित्तीय प्रदर्शन बाजार की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा और शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वृद्धि के मोर्चे पर कंपनी अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा कंपनी मेन्स इनरवियर के अपने प्रमुख […]
