विदेशी मुद्रा भंडार का परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए नहीं हो इस्तेमाल: विशेषज्ञ
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास उपलब्ध विदेशी मुद्रा भंडार का ढांचागत परियोजनाओं में इस्तेमाल किए जाने संबंधी केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बयान पर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों एवं विश्लेषकों ने कहा है कि देश में आने वाला निवेश विदेशी मुद्रा भंडार का मुख्य स्रोत है इसलिए इसे प्रतिकूल […]
ई-वाउचर पर लगेगा 18 प्रतिशत जीएसटी
कर्नाटक के अथॉरिटी आफ एडवांस रूलिंग (एएआर) ने सेल्स प्रमोशन कंपनियों व अन्य कंपनियों द्वारा ई-वाउचर की आपूर्ति पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने के तकनीकी मसले का समाधान दे दिया है। एएआर ने व्यवस्था दी है कि ई-वाउचर में कारोबार करने वाली सेल्स प्रमोशन कंपनियों को 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी […]
नोएडा में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क
उत्तर प्रदेश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क नोएडा में बनेगा। इस पार्क में प्रदेश सरकार इनक्यूबेशन सेंटर भी बनाएगी। उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) में बनाया जाएगा। यीडा ने इसके लिए गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के सेक्टर-28 में 350 एकड़ जमीन तय कर दी है। मेडिकल डिवाइस पार्क में […]
जुलाई में 35 अरब डॉलर निर्यात का रिकॉर्ड
भारत ने जुलाई महीने में 35.43 अरब डॉलर का निर्यात किया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक यह एक महीने में अब तक का सर्वाधिक निर्यात है। प्रमुख वैश्विक बाजारों में रिकवरी और तेज मांग की वजह से ऐसा संभव हो सका है। जुलार्ई, 2020 की तुलना में विदेश […]
अगले साल जुलाई से एकल इस्तेमाल प्लास्टिक पर रोक
केंद्र सरकार ने जुलाई, 2022 से चुनिंदा एकल इस्तेमाल के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) ने एक अधिसूचना जारी कर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संशोधन नियम-2021 को अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत 1 जुलाई 2022 से एकल इस्तेमाल प्लास्टिक के तौर पर चिह्नित वस्तुओं के उत्पादन, आयात, […]
स्पाइसजेट का शुद्घ घाटा 729 करोड़ रहा
निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर 729 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चरम पर होने से विमानन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने से उसके कारोबार पर असर पड़ा। स्पाइसजेट पिछले कुछ समय से लगातार कोविड संबंधी […]
एचसीएल टेक: बाजार पूंजीकरण 3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा
एचसीएल टेक्नोलॉजीज का बाजर पूंजीकरण शुक्रवार को पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और विप्रो के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय आईटी सेवा कंपनी बन गई है। एचसीएल टेक का शेयर बीएसई पर दिन के कारोबार में 1,123.90 रुपये के […]
आईपीओ के रिटेल अभिदान में गिरावट
इस सप्ताह आए चार आईपीओ कोष के अभाव के बीच पिछले सप्ताह के मुकाबले सिर्फ एक-तिहाई रिटेल आवेदन आकर्षित करने में सफल रहे। कारट्रेड टेक, एप्टस वैल्यू, न्यूवोको विस्टास, और केमप्लास्ट सन्मार के आईपीओ को 1.7 गुना और 20.3 गुना के बीच अभिदान मिला और इनके लिए कुल 37.4 करोड़ रुपये के आवेदन आए। तुलनात्मक […]
वॉकहार्ट बनाएगी 62 करोड़ स्पूतनिक टीके
दवा कंपनी वॉकहार्ट ने शुक्रवार को कहा कि उसने अगले दो साल के दौरान स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट टीकों की 62 करोड़ खुराक बनाने के लिए रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) की इकाई इंसो हेल्थकेयर के साथ समझौता किया है। यह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा बनाए जाने वाले इस रूसी टीके की […]
कोवैक्सीन के लिए कच्चा माल बनाएगी आईआईएल
इंडियन इम्यूनोलॉजिकल (आईआईएल) एक महीने के दौरान कोविड-19 टीका कोवैक्सीन की 30 से 40 लाख खुराक बनाने के लिए कच्चे माल तैयार करेगी। कंपनी दिसंबर अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 1 करोड़ खुराक के लायक कच्चे माल तैयार करेगी। आईआईएल और भारत बायोटेक इंटरनैशनल (बीबीआईएल) ने अप्रैल में चार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। आईआईएल […]
