खुद रहना है तो जल्द खरीद लें मकान
इस साल जनवरी से मार्च के बीच मकानों की बिक्री खासी तेजी से हुई मगर उसके बाद कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने सब कुछ बंद करा दिया और अप्रैल-जून तिमाही में बिक्री भी लगभग ठप हो गई। जून के बाद फिर हलचल दिखी है और रिहायशी संपत्तियों की मांग बढ़ रही है। इसलिए जो अपने […]
नीतिगत सहारे से सस्ते हुए इलेक्ट्रिक वाहन : विनिर्माता
केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से घोषित प्रोत्साहन योजनाओं के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), खासकर दोपहिया वाहनों की कीमतें कम हो रही हैं। विभिन्न ईवी विनिर्माताओं व अधिकारियों का कहना है कि इससे ईवी की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ेगी। गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली के बाद महाराष्ट्र भी उन राज्यों में शामिल हो गया है, जिसने […]
महामारी की मार तिरुपुर के परिधान कारोबार पर
भारत के सबसे बड़े परिधान केंद्र तिरुपुर पर महामारी की मार जारी है। आने वाले सीजन के लिए यहां का करीब 10 प्रतिशत ऑर्डर बांग्लादेश, वियतनाम, कंबोडिया और चीन के हिस्से चला गया है। कोरोना की पहली लहर के दौरान इस सेक्टर के निर्यात में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट आई थी। उद्योग के विशेषज्ञों […]
बैंक प्रमुखों को मिलेगा कार्य विस्तार
वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 3 प्रबंध निदेशकों व मुख्य कार्याधिकारियों (एमडी और सीईओ) और 11 कार्यकारी निदेशकों (ईडी) का कार्यकाल 2 साल तक या उनकी सेवानिवृत्ति तक (जो भी पहले हो) बढ़ाए जाने की सिफारिश की है। इसका मकसद महामारी को देखते हुए सरकारी बैंकों के कामकाज में स्थिरता सुनिश्चित करना […]
एचडीएफसी को मिला 25 करोड़ डॉलर कर्ज
देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी को इंटरनैशनल फाइनैंस कॉर्पोरेशन (आईएफसी) से 25 करोड़ डॉलर कर्ज मिला है। आईएफसी विश्व बैंक समूह की निवेश इकाई है। इस धन का इस्तेमाल भारत में पर्यावरण के अनुकूल सस्ते आवासों के वित्तपोषण के लिए होगा। आईएफसी के इस वित्त पोषण से निम्न और मध्य आय वर्ग […]
स्टील क्षेत्र में आयात पर निर्भरता है सरकार की प्रमुख चिंता
बीएस बातचीत भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी राम चंद्र प्रसाद सिंह नरेंद्र मोदी सरकार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने इस्पात मंत्रालय का कार्यभार ऐसे समय में संभाला है, जब इस सेक्टर में तेजी है। ज्योति मुकुल के साथ बातचीत में सिंह ने सरकार […]
एफपीआई ने बाजार से निकाले 5,689 करोड़ रुपये
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में अबतक भारतीय शेयर बाजारों से 5,689 करोड़ रुपये की निकासी की है। विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारकों की वजह से एफपीआई ने सतर्कता का रुख अपनाया हुआ है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 23 जुलाई के दौरान शेयरों से 5,689.23 करोड़ रुपये की निकासी […]
निफ्टी की समीक्षा में यथास्थिति बरकरार रहने के आसार
सितंबर में होने वाली अर्धवार्षिक समीक्षा में निफ्टी-50 इंडेक्स के शेयरों में शायद ही बदलाव होगा। इन्फो एज और एवेन्यू सुपरमाट्र्स इसमें शामिल होने के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन निफ्टी में शामिल होने का मानदंड अभी तक इन्होंने पूरा नहीं किया है जबकि कटऑफ तारीख 30 जुलाई नजदीक आ रही है। ऐसा तब है जबकि […]
फूडटेक फर्मों का उत्साह बढ़ाएगा जोमैटो का आईपीओ
ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो की शानदार सूचीबद्घता से स्विगी समेत कई फूडटेक कंपनियों के लिए भी आईपीओ की राह आसान होने की संभावना है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि ये कंपनियां आईपीओ लाने या आगामी वित्त पोषण की योजना बनाती हैं तो जोमैटो की सूचीबद्घता से उनके मूल्यांकन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। गुरुग्राम […]
प्रत्यक्ष कारोबार में वृद्धि पर रहेगा जोर
बीएस बातचीत ब्लैकस्टोन के निवेश वाली आईटी सेवा कंपनी एम्फैसिस ने वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने स्थिर मुद्रा आधार पर अपने प्रत्यक्ष कारोबार में तिमाही आधार पर 9.8 फीसदी और सालाना आधार पर 32.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। एम्फैसिस के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी […]
