आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बन सकते हैं रेलवे स्टेशन: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों को परिवहन के माध्यम से लेकर आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की जरूरत है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गुजरात में रेलवे की कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर राजधानी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया जिसे नए सिरे […]
दो खुराकों ने रोकीं 95 फीसदी मौत
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से तमिलनाडु में टीकों के असर पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि टीके की दो खुराक कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप की वजह से आई दूसरी लहर में 95 फीसदी मौतों को रोकने में सफल रहीं। यह अध्ययन 1,17,524 पुलिसकर्मियों पर किया गया। देश में अब […]
तीसरी लहर: राज्यों की तैयारी युद्ध स्तर पर
कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश के विभिन्न राज्य स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए युद्ध स्तर पर जुट गए हैं। अप्रैल-मई में इस महामारी की भीषण लहर से उत्पन्न हालात से सबक लेते हुए इस बार ऑक्सीजन उत्पादन एवं इसकी आपूर्ति व्यवस्था चाक-चौबंद रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा […]
सोशल ऑडियो में दिखती अपार संभावनाएं
इस साल अप्रैल में पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले एक चैट लीक हुई जिससे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर सुर्खियों में आ गए। किशोर ने क्लबहाउस नाम के एक ऐप पर चर्चा के दौरान कहा था कि नरेंद्र मोदी राज्य में बेहद लोकप्रिय हैं। हालांकि उन्होंने बाद में कहा […]
चिकित्सा अनुसंधान में आईआईटी ने किया नई तकनीक का प्रयोग
मई 2021 में मद्रास के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सहयोग से 3डी-पिं्रटिड बायोरिएक्टर की मदद से ऑर्गनॉइड्स नामक मानव मस्तिष्क के ऊतकों के विकास की घोषणा की थी। इस परियोजना का उद्देश्य यह निरीक्षण करना था कि ये ऊतक कृत्रिम वातावरण में किस तरह बढ़ते हैं तथा कैंसर जैसे रोगों […]
आईटी से लेकर दूरसंचार दिग्गज तक लगा रहे 5जी पर जोर
दुनिया भर में 5जी उपकरणों एवं समाधानों का तेजी से बढ़ता बाजार एक बड़ा अवसर लेकर आया है जिसका लाभ उठाने के लिए घरेलू सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) फर्मों एवं दूरसंचार दिग्गजों के साथ छोटे उपकरण विनिर्माता भी बड़े हिस्से पर कब्जा जमाने के लिए आक्रामक ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। भारती एयरटेल ने कुछ […]
भागवत के बयान के बहाने मुस्लिम समुदाय के मायने
यह गौर करने लायक है कि 21वीं सदी के तीसरे दशक में एक सशक्त सामाजिक-धार्मिक समूह के मुखिया को देश के प्रमुख अल्पसंख्यक समूह को सुरक्षा एवं समानता के बारे में आश्वस्त करना जरूरी लगा जबकि देश के संविधान में नागरिकों को ये अधिकार पहले से ही मिले हुए हैं। लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) […]
घर से काम की व्यवस्था और बदलता समाज
‘सर, हम सब हर रोज दफ्तर कब से आ सकेंगे?’ मेरे मोबाइल फोन पर आने वाली इस आवाज में याचना थी जो मैंने इससे पहले कभी नहीं सुनी थी। वह हमारी कंपनी की सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में से एक थीं और उन्हें उनकी परिपक्वता तथा आंतरिक सहयोगियों के साथ-साथ बाहरी पक्षों से […]
कर नीति में बदलाव जरूरी
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर काफी शोरशराबा है। ऐसा मुख्यत: इसलिए है कि केंद्र और राज्यों के कर, पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों का करीब 60 फीसदी होते हैं। यदि मुद्रास्फीति को समायोजित करके देखा जाए तो भी ईंधन कीमतें कभी इतनी अधिक नहीं हुई थीं। सन 1980 में जब तेल उत्पादक देशों के […]
तेल आयात 9 माह के निचले स्तर पर
जून में भारत का कच्चे तेल का आयात गिरकर 9 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया। कोरोनावायरस के प्रसार और उसे रोकने के लिए लगे प्रतिबंधों के कारण इसके पहले के दो महीनों में खपत कम रही और ज्यादा भंडारण को देखते हुए भारत के तेल शोधकों ने आयात में कटौती की है। विश्व […]
