निजी क्षेत्रों को कम टीका आपूर्ति
निजी टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण की धीमी रफ्तार पर बढ़ी चिंता के बीच निजी अस्पतालों ने टीके के नए स्टॉक की कमी, भुगतान वाले टीके की कम मांग और कुछ मामलों में टीके कम लेने से राज्यों द्वारा कोई आवंटन नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया है। कई बड़ी हॉस्पिटल चेन पहले ऑर्डर से ही […]
आत्मनिर्भर भारत पर जोर के बावजूद चीन से बढ़ रहा आयात
देश को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के जोर और सीमा पर चीन के साथ विवाद के बाद वहां के सामान पर रोक लगाने की मांग उठने के साल भर बाद भी चीन से आयात बढ़ रहा है। चीन अब भी भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना हुआ है। इस साल अप्रैल में चीन से […]
भारत में कारोबारों पर फेसबुक की नजर
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक छोटे उद्यमियों से लेकर शीर्ष वैश्विक ब्रांडों को अपने साथ जोडऩे की एक बड़ी मुहिम में जुट गई है। इससे ब्रांडों एवं उद्यमियों को भी फेसबुक के विभिन्न मंचों पर भारी संख्या में इसके उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने में आसानी होगी। फेसबुक अपने उपयोगकर्ताओं (यूजर) की भारी भरकम तादाद का इस्तेमाल कारोबारियों […]
पहली तिमाही में 22.1 फीसदी जीडीपी वृद्घि!
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर कमजोर पडऩा और टीकाकरण तेज होना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है और बेहतर माहौल में अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून तिमाही में 22.1 प्रतिशत की छलांग लगाई होगी। मगर मांग पूरी तरह पटरी पर लौटने में अभी समय लगेगा। केंद्रीय बैंक ने अपने […]
संपत्ति मुद्रीकरण से भरेगा खजाना
बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े 8-10 मंत्रालयों से प्रमुख बुनियादी ढांचा संपत्तियों की नई सूची मिलने के बाद सरकार को उम्मीद है कि संपत्तियों के मुद्रीकरण से उसे 30 फीसदी ज्यादा रकम मिल सकती है। सरकार से जुड़े दो लोगों ने बताया कि पहले राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के तहत इन संपत्तियों से अगले चार साल […]
कांग्रेस अलग तो शिवसेना-राकांपा मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में
महाविकास अघाडी सरकार के घटक दलों के बीच दरार बढ़ती जा रही है। सत्ता में सहयोगी दल कांग्रेस की नाराजगी की खबरें हर दिन आ रही है। अगला चुनाव कांग्रेस अलग लड़ने की बात कर रही है, जबकि राकांपा और शिवसेना का मानना है कि भाजपा को हराना है तो मिलकर चुनाव लड़ना होगा । […]
उत्तर प्रदेश : पंचायत चुनावों में महिलाओं का दबदबा
उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में महिलाओं का दबदबा दिखाई दिया है। पंचायत के विभिन्न स्तर के पदों में आधे से ज्यादा पर महिलाओं का कब्जा हो गया है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में इस बार ग्राम प्रधान के पद पर 31212, ब्लाक प्रमुख के पद पर 447 और […]
अवीवा, जनराली संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी बढ़ाने पर कर रहे विचार
सरकार की ओर से बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाकर 74 फीसदी किए जाने के बाद अवीवा पीएलसी और जनराली ग्रुप जैसी वैश्विक बीमा कंपनियों ने अपने अपने भारतीय संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर चर्चाएं शुरू कर दी है। इस मामले से अवगत एक व्यक्ति ने कहा कि दोनों विदेशी […]
आयकर विभाग में आयुक्त स्तर पर 400 पद खाली
महामारी के कारण आर्थिक अनिश्चितता के बीच सरकार के राजस्व की प्रमुख एजेंसी आयकर विभाग में आयुक्त और उसके ऊपर के 400 से ज्यादा पद खाली हैं। इसके कारण विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। 91 मुख्य आयुक्तों में से 73 पद खाली पड़े हैं, जिनमें से कुछ पद एक साल से ज्यादा वक्त […]
2021-22 में भारत में होगा 310 लाख टन चीनी का उत्पादन
अक्टूबर से शुरू हो रहे 2021-22 चीनी सत्र में भारत में चीनी उत्पादन करीब 310 लाख टन रहने की संभावना है, जो चालू साल के 309 लाख टन उत्पादन के करीब बराबर है। उद्योग संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने आज कहा कि 34 लाख टन चीनी एथेनॉल उत्पादन में लगाए जाने के बाद […]
