facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

उत्तर प्रदेश : पंचायत चुनावों में महिलाओं का दबदबा

Last Updated- December 12, 2022 | 2:42 AM IST

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में महिलाओं का दबदबा दिखाई दिया है। पंचायत के विभिन्न स्तर के पदों में आधे से ज्यादा पर महिलाओं का कब्जा हो गया है।
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में इस बार ग्राम प्रधान के पद पर 31212, ब्लाक प्रमुख के पद पर 447 और जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर 42 महिलाएं चुनाव जीती हैं। यह तादाद कुल पदों के आधे से भी ज्यादा है। हालांकि प्रदेश की पंचायतों में महिलाओं का एक तिहाई आरक्षण है, लेकिन सभी छोटे बड़े पदों पर उनकी मौजूदगी कोटे से ज्यादा है।
प्रदेश में यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं ने पंचायत चुनावों में जीत हासिल की है। पंचायत चुनावों के नतीजों के अनुसार इस बार निर्वाचित प्रधानों में से 53.7 फीसदी यानी 31,212 महिलाएं हैं, जबकि ग्राम प्रधान के 26,955 पदों पर पुरुष जीते हैं। पिछले चुनावों में 25,809 महिलाएं ही ग्राम प्रधान का चुनाव जीती थीं। सूबे की 75 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों में से 42 पर महिलाओं का कब्जा हुआ है, जबकि एक तिहाई आरक्षण कोटे के अनुसार उनकी हिस्सेदारी 24 पदों तक होती है। राज्य मंत्री स्तर वाले इन पदों पर महिला प्रतिनिधित्व 56 फीसदी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के 33 पदों पर पुरुषों को जीत हासिल हुई है।  पंचायतों के दूसरे अहम् पद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष यानि ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में कुल 825 पदों में से 447 पर महिलाएं जीती हैं। उनकी यह हिस्सेदारी भी 54.2 फीसदी है। कुल मिलाकर सूबे की पंचायतों में महिला प्रतिनिधित्व 53.7 फीसदी है जो एक तिहाई आरक्षण कोटे से कहीं अधिक है।
इस बार पंचायत चुनावों में स्वयं सहायता समूह की कुल 3,521 महिलाओं ने विभिन्न पदों के लिए किस्मत आजमाई थी जिसमें से 1,534 ने चुनाव जीता है। उत्तर प्रदेश में 21 साल की आरती तिवारी ने बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीता है तो सहारनपुर में सपाईकर्मी की पत्नी और बहराइच में मनरेगा कर्मी की पत्नी ने ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीता है। पंचायत राज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई राज्यों में 50 फीसदी आरक्षण होने के बाद भी देश में महिलाओं का औसत प्रतिनिधित्व 36.87 फीसदी ही है। इसके उलट उत्तर प्रदेश में महिलाओं ने कहीं ज्यादा पदों पर पंचायत चुनावों में बाजी मारी है।
 

First Published - July 14, 2021 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट