बैंक शेयरों में गिरावट दे रहा निवेश का अच्छा मौका
बीएस बातचीत जैसा कि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जून तिमाही के आमदनी वाले सत्र की शुरुआत कर रही है, मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज) गौतम दुग्गड ने सलोनी गोयल को दमदार वित्त वर्ष 2021-22 (वित्त वर्ष 22) की उन उम्मीदों के बारे में बताया, जो अब पुख्ता हो चुकी हैं और […]
एलआईसी में चेयरमैन का पद समाप्त, सीईओ का पद सृजित
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम की तैयारी कर रही भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में सरकार ने चेयरमैन पद समाप्त कर दिया है और अब वहां मुख्य कार्याधिकारी व प्रबंध निदेशक के पद ह ोंगे। इस बदलाव को वित्तीय सेवा विभाग ने एलआईसी अधिनियम के जरिए अधिसूचित कर दिया है। एलआईसी अधिनियम के विभिन्न नियमों में संशोधन […]
निप्पॉन एमएफ ने बेचे रिलायंस होम फाइनैंस के शेयर
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (एमएफ) की तीन ऋण योजनाओं में उनके शुद्ध परिसंपत्ति मूल्य (एनएवी) में दो प्रतिशत से 14 प्रतिशत के बीच इजाफा देखा गया है। फंड हाउस द्वारा रिलायंस होम फाइनैंस (आरएचएफ) में 216.54 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री के बाद ऐसा हुआ है। निप्पॉन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड के शुद्ध […]
इक्विटी योजनाओं में घटा निवेश
इक्विटी योजनाओं में भले ही जून में लगातार चौथे महीने शुद्ध निवेश हुआ हो, लेकिन निवेश की मात्रा घटी है क्योंकि बाजार के नए सर्वोच्च स्तर को छूने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इक्विटी योजनाओं में जून में 5,988.17 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ, जो मई के मुकाबले करीब 41 फीसदी कम है। […]
पुरी की निगाहें घरेलू उत्पादन पर
देश के नए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जोर कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि वह देश के प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भी काम करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान से मंत्रालय का कार्यभार लेने के बाद पुरी ने कहा, ‘इस मंत्रालय […]
संक्रमण से मुक्त बाजार की ओर जाना ज्योतिरादित्य की बड़ी चुनौती
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना उनके पिता माधव राव सिंधिया से होने लगी है। जूनियर सिंधिया उसी विभाग में पहुंचे हैं, जिसमें उनके पिता 1991 से 1993 तक काम कर चुके हैं। हालांकि जल्द ही ज्योतिरादित्य यह महसूस करेंगे कि राजीव गांधी भवन (वह भवन, जिमसें नागरिक उड्डयन मंत्रालय […]
गैर जीवन बीमा का प्रीमियम 7 फीसदी बढ़ा
जून महीने में गैर जीवन बीमाकर्ताओं की प्रीमियम से आमदनी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत बढ़कर 14,809.27 करोड़ रुपये हुई थी, जो जून, 2020 में 13,842.27 करोड़ रुपये थी। वहीं पिछले महीने की तुलना में गैर जीवन बीमाकर्ताओं की प्रीमियम से आमदनी 20 प्रतिशत ब़ी है, जबकि मई महीने में […]
जीवन बीमा का एनबीपी 4 फीसदी बढ़ा
देश की 24 जीवन बीमा कंपनियों के न्यू बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) में जून महीने में सुधार हुआ है। कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण मई महीने में एनबीपी कम आया था। जून में जीवन बीमाकर्ताओं का एनबीपी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3.95 प्रतिशत बढ़कर 30,009.48 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी […]
एचएएम सड़क का काम पटरी पर
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने आज कहा कि हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) की परियोजनाओं पर काम पटरी पर चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तरजीह के आधार पर एचएएम परियोजनाओं कआ आवंटन किया है, जिसका काम व्यापक तौर पर तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है। इसमें कहा गया है, ‘करीब 60 प्रतिशत […]
स्पेक्ट्रम खाली करने को इच्छुक नहीं नौसेना
केंद्र सरकार की 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में देरी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय नौसेना ने 100 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम खाली करने को लेकर आपत्ति जताई है। सरकार ने 2022 में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करने की योजना बनाई थी। दूरसंचार विभाग (डीओटी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय नौसेना 3.3 से 3.4 मेगाहट्र्ज […]
