facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पुरी की निगाहें घरेलू उत्पादन पर

Last Updated- December 12, 2022 | 2:53 AM IST

देश के नए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जोर कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि वह देश के प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भी काम करेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान से मंत्रालय का कार्यभार लेने के बाद पुरी ने कहा, ‘इस मंत्रालय में ऊर्जा को लेकर काफी संभावनाएं और विभिन्न चुनौतियां हैं। बदलते समय के अनुरूप होने, नई तकनीकों को अपनाने और दुनिया भर में ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत एक आकर्षक अवसर मुहैया कराती है।’ धर्मेंद्र्र प्रधान से पेट्रोलियम मंत्रालय लेकर उन्हें कौशल विकास और शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने भी गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पुरी को यह जिम्मेदारी आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के मंत्री के अलावा सौंपी गई है।

पुरी ने कहा, ‘जैसे जैसे हम 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं उसमें ऊर्जा की उपलब्धता और खपत सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण होगी। मेरा जोर कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर रहेगा। मैं देश में प्राकृतिक गैस आधारित अर्थव्यवस्था के विकास पर भी काम करूंगा और 2030 तक देश के प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15 फीसदी पर लाने के लिए काम करूंगा।’ 2015 में वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन ऊर्जा संगम में उद्घाटन भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयात के बोझ को कम करने के लिए तेल और गैस का घरेलू उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया था।

First Published - July 8, 2021 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट