बिजली क्षेत्र की विफलता
देश में विद्युत वितरण सुधार के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की योजना इस बात को रेखांकित करती है कि तमाम राज्यों समेत देश का राजनीतिक वर्ग इस क्षेत्र की बुनियादी ढांचागत कमी को दूर कर पाने में विफल रहा है और वह है: शुल्क दरों में सुधार। इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला […]
संपत्ति पंजीकरण में मुंबई में आई 4 गुने की उछाल
मुंबई ने जून 2021 में राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधों के हटाये जाने के बाद सालाना आधार पर संपत्ति पंजीकरण में चार गुने की उछाल दर्ज की है। मुंबई शहर और उप शहरी इलाकों में इस साल जून में 7,857 इकाइयों का संपत्ति पंजीकरण हुआ जबकि जून 2020 में 1,839 इकाइयों का पंजीकरण हुआ था। नाइट […]
पट्टे पर कार्यालय की जगह लेने में आई तेजी
इस साल की दूसरी तिमाही में देश के प्रमुख शहरों में 43.9 लाख वर्गफुट जगह कार्यालय के लिए पट्टे पर ली गई है, जसिमें पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 32 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। बहरहाल 2021 की पहली तिमाही की तुलना में ऑफिस लीजिंग में दूसरी तिमाही के दौरान 21 प्रतिशत की […]
बिजली खपत बढ़कर 115.39 अरब यूनिट पर
देश में बिजली खपत जून के दौरान पिछले साल जून के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 115.39 अरब यूनिट रही। यह हालांकि कोविड-19 से पहले के स्तर से अभी भी कम है। विद्युत मंत्रालय के अनुसार देश में बिजली की खपत जून 2020 में कोविड के कारण लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के दौरान घटकर 105.08 […]
रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी
घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) सिलिंडर के दाम में आज 25 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं वाणिज्यिक रसोई गैस (19 किलो) सिलिंडर की कीमत भी 76 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ गई है। कच्चे तेल और उसके उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी की वजह से यह बञ्ढ़ोतरी हुई है। कीमतों में यह […]
मसौदा ई-कॉमर्स नियमों पर पुनर्विचार की जरूरत
उद्योग जगत के विशेषज्ञों का कहना है कि मसौदा ई-कॉमर्स नियमों पर फिर से विचार करने की जरूरत है, जिससे प्रगतिशील नियम बन सकें। विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि इन नियमों का असर ग्राहकोंं, कंपनियों और निवेशकों पर होगा। वहीं विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि बहुत ज्यादा नियम से ई-कॉमर्स के […]
जून में भी कम रही काम की मांग
लगातार दूसरे महीने मनरेगा योजना के तहत काम की मांग 2020 की तुलना में कम रही, जो इस साल के लिए असाधारण वर्ष था। ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि करीब 3.51 करोड़ परिवारों ने मनरेगा के तहत जून, 2021 में काम की मांग की, जो 2020 में इस माह के दौरान काम की […]
अब स्थायी होनी चाहिए जीएसटी संग्रह में वृद्धि
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि हाल के महीनों में राजस्व संग्रह में वृद्धि अब स्थायी रूप से होनी चाहिए। उन्होंने साथ ही जीएसटी धोखाधड़ी से निपटने के लिए कर अधिकारियों की तारीफ की। जीएसटी की चौथी वर्षगांठ पर कर अधिकारियों को भेजे संदेश में सीतारमण ने कहा कि पिछले चार वर्षों […]
कोविड ने घटाई कर्ज की मांग
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से देश में उपभोक्ता ऋणों की मांग में खासी कमी देखी गई है। इससे पहले वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में ऐसे ऋणों की मांग दोबारा बढ़ी थी लेकिन अप्रैल में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद विभिन्न उत्पाद श्रेणियों के लिए उपभोक्ता ऋणों की मांग एक बार […]
डिजिटल लेनदेन में जून में हुआ सुधार
अप्रैल और मई में धीमा रहने के बाद यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से होने वाला लेनदेन जून में संख्या और मूल्य दोनों लिहाज से रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंचा। जून में यूपीआई से 2.8 अरब लेनदेन हुए जिसका मूल्य 5.47 लाख करोड़ रुपये रहा। ये आंकड़े मई की तुलना में मात्रा के लिहाज से 10.6 […]
