facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी

Last Updated- December 12, 2022 | 3:06 AM IST

घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) सिलिंडर के दाम में आज 25 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं वाणिज्यिक रसोई गैस (19 किलो) सिलिंडर की कीमत भी 76 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ गई है।
कच्चे तेल और उसके उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी की वजह से यह बञ्ढ़ोतरी हुई है। कीमतों में यह बढ़ोतरी वैश्विक मांग में तेजी के अनुमान की वजह से हो रही है क्योंकि पूरी दुनिया में तेजी से टीकाकरण का काम चल रहा है।
मार्च, 2021 के बाद से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के दाम में यह पहली बढ़ोतरी है। फरवरी, 2021 में कीमतों में 3 बार बढ़ोतरी की गई थी, उसके बाद 1 मार्च को दाम बढ़े थे। अप्रैल से जून 2021 के बीच रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ, जब पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुच्चेरी में विधानसभा चुनाव चल रहे थे। चुनाव मई के पहले सप्ताह में खत्म हुआ।
रसोई गैस के नए दाम जुलाई, 2021 से प्रभावी होंगे। कीमत में बढ़ोतरी के पहले दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 809 रुपये प्रति सिलिंडर थी, जबकि वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत 1,473.50 रुपये थी। अनुमान के मुताबिक अब राष्ट्रीय राजधानी में घरेलू सिलिंडर की कीमत 834.50 रुपये होगी।
कीमतों में यह बढ़ोतरी पूरे देश के रसोई गैस ग्राहकों पर लागू होगी। इस समय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के 8 करोड़ ग्राहक हैं। वहीं गैर पीएमयूवाई रसोई गैस उपभोक्ताओंं की संख्या 20.72 करोड़ है।
फरवरी के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि पीएमयूवाई के तहत 1 करोड़ और ग्राहक जोडऩे का लक्ष्य है। इसके बाद रसोई गैस ग्राहकों की संख्या मार्च 2022 तक 30 करोड़ हो जाएगी।

First Published - July 1, 2021 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट