अगले 3-5 साल में सबसे तेजी से बढ़ता क्षेत्र होगा एसएमई
बड़े कॉर्पोरेट कर्ज घटाने की कवायद में हैं और इस क्षेत्र में वृद्धि स्थिर रहने की उम्मीद है, ऐसे में देश का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक गैर शहरी बाजारों और डिजिटल मजबूती पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिससे एसएमई बैंकिंग प्लेटफॉर्म को बढ़ाया जा सके। एचडीएफसी बैंक के एमडी और […]
टाटा स्टील: ऋण कम, राजस्व अधिक
करीब एक दशक तक भारी ऋण बोझ और स्थिर राजस्व के साथ संघर्ष करने के बाद वित्त वर्ष 2021 में टाटा स्टील ने आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया है। कोरस (अब टाटा स्टील यूरोप) के अधिग्रहण के कारण भारी ऋण बोझ तले दबी कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान पहली बार अपनी देनदारियों के मुकाबले राजस्व […]
दो अन्य कारोबार से बाहर होगी गति
कोल्ड चेन कारोबार से बाहर निकलने के बाद गति दो अन्य कारोबार- ट्रेडिंग सॉल्यूशन और फ्रेट फॉरवार्डिंग- से दूर होने की संभावनाएं तलाश रही है। कंपनी का मानना है कि इससे उसे अपने एक्सप्रेस वितरण और ई-कॉमर्स कारोबार पर ध्यान केंदित करने में मदद मिलेगी। गति के उप प्रबंध निदेशक बाला अघोरमूर्ति ने कहा, ‘हम […]
दवा बिक्री को कोविड उपचार से दम
कोविड-19 दवाओं की दमदार पोर्टफोलियो वाली औषधि कंपनियों की घरेलू बिक्री में वित्त वर्ष 2021 के दौरान मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। दवा कंपनियों की बिक्री आंकड़ों से इसका पता चलता है। ऐसा मुख्य तौर पर इसलिए हुआ क्योंकि साल 2020-21 के दौरान गंभीर उपचार (जिसमें एंटीबायोटिक्स जैसी श्रेणियां शामिल हैं) श्रेणियों का प्रदर्शन […]
एडलवाइस होलसेल बुक घटाकर 5,900 करोड़ रुपये पर लाएगी
एडलवाइस फाइनैंशियल सर्विसेज अपनी होलसेल बुक को दो साल (वित्त वर्ष 23 तक) में घटाकर 5,900 करोड़ रुपये पर लाएगी, जो मार्च 2021 में 11,400 करोड़ रुपये रही है। यह हल्की परिसंपत्ति वाले कारोबारी मॉडल अपनाने की रणनीति का हिस्सा है। पिछले दो साल में परिसंपत्तियों में 6,300 करोड़ रुपये की कमी लाई गई है। […]
जियो ने उतारे पांच प्रीपेड प्लान
ग्राहकों को लुभाने के लिए आक्रामक रणनीति के तहत रिलायंस जियो ने पांच प्रीपेड प्लान की पेशकश की है, जिसमें डेटा व कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इनके नाम हैं जियो फ्रीडम प्लान और इसकी कीमत 127 रुपये, 247 रुपये, 447 रुपये, 597 रुपये और 2,397 रुपये है। पांचों प्लान में तय डेटा की पेशकश की […]
आर-इन्फ्रा से 1,325 करोड़ रुपये जुटाएगी आर पावर
रिलायंस पावर ने रविवार को कहा कि वह अपनी मूल कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को तरजीही शेयर व वॉरंट जारी कर 1,325 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसकी तब्दीली के बाद कंपनी में रिलायंस इन्फ्रा व अन्य प्रवर्तकों की संयुक्त हिस्सेदारी मौजूदा 9 फीसदी से बढ़कर करीब 38 फीसदी पर पहुंच जाएगी। रिलायंस पावर 59.5 करोड़ इक्विटी शेयर […]
टीके की मंजूरी मांगेगी जाइडस कैडिला
जाइडस कैडिला अपने डीएनए-प्लाज्मा तकनीक पर आधारित कोविड टीके के आपात इस्तेमाल की इजाजत भारतीय दवा नियामक से मांग सकती है। अगर उसे मंजूरी मिली तो यह डीएनए-प्लाज्मा तकनीक पर आधारित विश्व का पहला टीका होगा। साथ ही यह 12 वर्ष या उससे ऊपर आयु वाले लोगों के लिए भारत का पहला टीका होगा क्योंकि […]
निर्वाचन आयोग पर चढ़ा उत्तर भारतीय रंग
मंगलवार को अनूप चंद्र पांडेय के नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक बड़ा बदलाव आएगा। 62 वर्षीय पांडेय की नियुक्ति के बाद बाद आयोग में अब तीनों आयुक्त उत्तर भारतीय हो गए हैं, जो अभूतपूर्व है। इनमें दो तो उत्तर प्रदेश के अगल-बगल […]
उचित दिशानिर्देश जारी किए जाएं : निजी अस्पताल
देशभर के विभिन्न निजी अस्पतालों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित की गई नई नीति के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की खरीद को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है और इसकी वजह से उनके केंद्रों पर टीकाकरण स्थगित करना पड़ा है। इन अस्पतालों ने टीकों की खरीद के लिए एक उचित तंत्र और […]
